फिर शतक से चूके सचिन
ब्रिसबेन, 4 फरवरीः त्रिकोणीय सिरीज़ के दूसरे फ़ाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा मुकाबला हो रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए तीन विकेट पर205रन बना लिए है.
सचिन एक बार फिर नर्वस 90 का शिकार हो गए. अपने बल्ले का जलवा बिखेरते हुए सचिन एक बार फिर सिर्फ 9 रनों से शतक लगाने से चूक गए. वह 91 रनों के स्कोर पर क्लार्क की बॉल पर रिकी पोंटिंग के हाथों लपक लिए गए.
धोनी का साथ देने रोहित शर्मा आए हैं.भारतीय पारी की शुरुआत रॉबिन उथप्पा और सचिन तेंदुलकर ने की. दोनो ने पहली विकेट के लिए शानदार 94 रन बनाए.
इसके बाद 21वें ओवर में उथप्पा को हॉप्स ने क्लार्क की गेंद पर कैच आउट किया. उन्होंने एक चौके के साथ 30 रन बनाए. रॉबिन के बाद सचिन का साथ देने गौतम गंभीर आए लेकिन वह 15 रनों के निजी स्कोर पर क्लार्क की ही गेंद पर जॉनसन द्वारा लपके गए.
तब भारत का स्कोर था 121 रन था. युवराज सचिन के साथ मिलकर काफी अच्छा खेल रहे थे कि साइमंड की बॉल पर चौका मारते हुए हेडेन के हाथों लपक लिए गए. युवराज ने 38 बॉल पर 38 रन बनाए. युवराज ने दोचौके औरदो छक्के लगाए.
गौरतलब है कि अगर भारत आज जीत जाता है तो सिरीज पर उसका कब्ज़ा हो जाएगा.
सिडनी में खेले गए पहले फ़ाइनल में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. भारत से हारने के बाद मेज़बान टीम के कोच टिम नील्सन ने स्वीकार किया था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आत्मविश्वास डगमगाया है.
टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया टीम- एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन, जेम्स होप्स, रिकी पोंटिंग(कप्तान), माइकल क्लार्क, एंड्र्यू साइमंड्स, माइक हसी, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन, स्टूअर्ट क्लार्क, नेथन ब्रेकन
भारतीय टीम- सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, इरफ़ान पठान, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), हरभजन सिंह, श्रीसंत, पीयूष चावला

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications