टेस्ट, टी20 के बाद वनडे में भी हारी टीम इंडिया
साउथम्पटन। टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर जीत नसीब नहीं हो रही है। मंगलावर को रोज बॉल में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से 23 ओवरों के हुए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान कुक की 80 रनों की पारी की मदद से 5 गेंदें शेष रहते ही 3 विकेट के नुकसान पर यह मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।
बारिश की वजह से मैच निर्धारित समय से काफी देर बाद शुरू हुआ। इंग्लैंड के कप्तान एलिएस्टर कुक ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पार्थिव पटेल और अजिंक्या रेहाणे ने टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3 ओवरों में 30 रन जोड़े। इसके बाद रेहाणे और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 11 ओवरों में 67 रनों की साझेदारी की। युवा बल्लेबाज रेहाणे ने अपने करियर का पहला अर्द्धशतक लगाते हुए 54 रन बनाए। द्रविड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। सुरेश रैना ने 19 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 187 रनों तक पहुंचाया।
एकदिवसीय मैच से टी20 बने इस मैच में इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए केवल 6 ओवरों में ही पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ दिए। सलामी बल्लेबाज कीसवेटर ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए केवल 25 गेंदों में 46 रन ठोक दिए। उन्हें विनय कुमार ने पगबधा आउट किया। इसके बाद कुक और बेल मिलकर इंग्लैंड का स्कोर मिलकर 100 के पार ले गए। इसके बाद कुक, बोपारा ओर पटेल मिलकर इंग्लैंड को जीत तक ले गए। 80 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान बेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications