For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में फेल हुए राहुल तेवतिया

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैच की सीरीज से पहले स्पिन गेंदबाज राहुल तेवतिया की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल राहुल तेवतिया आगामी टी-20 सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। फिटनेस टेस्ट में जरूरी मापदंड को राहुल तेवतिया पास नहीं कर सके। बता दें कि पहली बार राहुल तेवतिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। राहुल तेवतिया ने पिछले आईपीएल सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया था।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार राहुल तेवतिया और वरुण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्ट में जरूरी अंक हासिल नहीं कर सके। बतौर खिलाड़ी यो-यो टेस्ट में हर खिलाड़ी को कम से कम 17: 1 का स्कोर हासिल करना होता है,इसमे खिलाड़ी को 8.3 मिनट में 2 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। टीम इंडिया में खेलने के लिए बीसीसीआई ने इसे हर खिलाड़ी के लिए अनिवार्य कर दिया है।

हालांकि राहुल तेवतिया और वरुण चक्रवर्ती के लिए अभी टीम इंडिया की ओर से खेलने के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। दोनों को अपनी फिटनेस साबित करने का एक मौका और दिया जाएगा। सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि अगर खिलाड़ी पहली बार टेस्ट में फेल हो जाता है तो यह चिंता का विषय नहीं है। दोनों को एक और मौका दिया जाएगा। टीम मैनेजमेंट और नेशनल सेलेक्टर्स नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से दोनों खिलाड़ियों को लेकर दी गई फाइनल रिपोर्ट के बाद अंतिम फैसला लेंगे।

बता दें कि 27 वर्षीय राहुल तेवतिया कुछ समय पहले लोकप्रिय चेहरा नहीं थे, लेकिन आईपीएल 2020 में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने ना सिर्फ गेंद बल्कि बैट से किया उसके बाद वो सुर्खियों में आए। तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पिछले सीजन में तेवतिया ने 255 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 140 का था, जबकि गेंदबाजी की बात करें तो तेवतिया ने 10 विकेट लिए थे और उनका इकोनॉमी 7.08 का था। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज 12 मार्च से शुरू हो रही है।

Story first published: Wednesday, March 3, 2021, 12:19 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+