For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvENG: रोहित बने दो हजारी, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच में इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इंग्‍लैंड की ओर से रखे गए 199 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए भारत ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया। इस दौरान रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया ने भी कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

2 हजारी क्लब में शामिल हुए रोहित
सबसे पहले तो मैच ते हीरो रहे भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिट मैन' रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हजार रन पूरे कर लिए है। रोहित भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में दो हजार बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में 14वां रन पूरा करते ही 2000 रन का आंकड़ा छू लिया।

ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने रोहित
रोहित ने ना सिर्फ दो हजार रन पूरे किए बल्कि शतक जड़ इसे यादगार बनाया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में उतरने से पहले रोहित ने 1986 रन बनाए थे और उनको दो हजार रन पूरा करने के लिए 16 रन बाकी थे। रोहित ने नाबाद 100 रनों की पारी में 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्‍के लगाए। वे टी20 में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के नाम भी इटरनेशनल टी20 क्रिकेट में तीन शतक हैं।

भारत ने चेस किया अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर चेस किया है। भारत ने सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 207 रन चेस करते हुए जीत हासिल की थी। दूसरी सबसे बड़ी रन चेस डाउन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है जहां भारत ने 2013 में 202 रन चेस किए थे और अब इंग्लैंड के खिलाफ 199 रन।

पाकिस्तान से पीछे है टीम इंडिया!
लगातार सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया अब केवल पाकिस्तान से ही पीछे है। भारत ने 2017 से लगातार 6 टी20 सीरीज जीती हैं। भारत से आगे पाकिस्तान है जिसने 2016 से अब तक लगातार 9 टी20 सीरीज जीती हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है। उसने 2012 से 2013 तक 5 सीरीज अपने नाम की थी।

Story first published: Monday, July 9, 2018, 0:49 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+