सीरीज जीत का मतलब ये नहीं ये परफेक्ट 11 है: रोहित शर्मा
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टी-20 में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए बैटिंग की शुरुआत की और दोनों ने मिलकरर 94 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। यही नहीं विराट कोहली ने कहा कि वह आगे भी रोहित के साथ ओपनिंग जरूर करेंगे। विराट कोहली ने खुद को ऊपर इसलिए भेजा ताकि टीम में एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाया जा सके। यही वजह है कि टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया और केएल राहुल को टीम से बाहर किया गया। टीम को इस बदलाव का फायदा हुआ और भारत ने 224 रन का स्कोर खड़ा किया।

हिट रही रोहित-विराट की जोड़ी
रोहित शर्मा के साथ साझेदारी के दौरान विराट कोहली ने ने शुरुआत की 20 गेंदों पर सिर्फ 22 रन बनाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव के साथ कोहली ने 29 गेंदों पर 39 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार ने 17 पर 32 रन बनाए। लेकिन रोहित ने हार्दिक के साथ मिलकर अपनी पारी को 52 गेंदों पर 80 रन तक पहुंचा दिया और इनिंग में नाबाद लौटे। इस सीरीज में तीन अलग-अलग सलामी जोड़ी बल्लेबाजी के लिए उतरी। लेकिन इस मैच में विराट के ऊपर आने से सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और दोनों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की।

विश्वकप के लिए लाइनअप के बारे में कहना होगी जल्दबाजी
लेकिन इन बदलाव में रोहित शर्मा अधिक महत्ता नहीं दे रहे हैं। विश्वकप की तैयारियों को लेकर रोहित ने कहा कि अभी भी विश्वकप में बहुत समय है। ऐसे में अभी से यह बात करना कि भारतीय बैटिंग लाइनअप कैसी होगी, बहुत जल्दी होगा। हमे विश्लेषण करने की जरूरत है और यह देखने की जरूरत है कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है। आज यह रणनीतिक बदलाव था क्योंकि हम अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाना चाहते थे। हमे एक बल्लेबाज छोड़ना था, दुर्भाग्य से केएल को बाहर रखना पड़ा, यह मुश्किल फैसला था।

टीम नहीं खिलाड़ी का हो आंकलन
रोहित शर्मा ने कहा कि इस सीरीज में जीत का कतई यह मतलब नहीं है कि यह परफेक्ट टीम है। मैं यह कहना चाहता हूं कि पिछले पांच मैचों में क्या हुआ उसके आधार पर टीम को जज नहीं किया जाना चाहिए। बतौर खिलाड़ी पिछले पांच मैचों में क्या हुआ उसके आधार पर खिलाड़ियों को आंकलन होना चाहिए नाकि बतौर टीम हम कहां खड़े हैं इसका आंकलन होना चाहिए। इस सीरीज से यह कतई तय नहीं होगा कि हमारी परफेक्ट टीम-11 क्या है, अभी काफी लंबा समय है इसके लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
