Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा ने बताया आखिर क्यों भुवनेश्वर कुमार शीर्ष गेंदबाजों में से एक हैं

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टी-20 मैच में 36 रनों की जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सीरीज में जबरदस्त गेंदबाजी की। आखिरी मुकाबले में भी भुवनेश्वर कुमार सबसे किफायती गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। सीरीज में जीत के बाद टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार को जबरदस्त गेंदबाज बताया।

चुनौती स्वीकार करते हैं भुवनेश्वर

रोहित शर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से टीम में हैं। उन्होंने छोटे फॉर्मेट में काफी अच्छा किया है। वो अभी भी हमारे शीर्ष गेंदबाजों में से एक हैँ। इस टीम के वह अग्रणी गेंदबाजों में से एक हैं। हम जानते हैं कि उनपर और जिम्मेदारी डालने की जरूरत है और आखिरी ओवरों में अहम मौको पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। भुवनेश्वर कुमार ने इस चुनौती को स्वीकार किया और शुरुआत में उन्होंने अहम ओवर डाले और बाद में भी अंत के ओवरों में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की. यह आसान नहीं था।

हम उनपर भरोसा कर सकते हैं

रोहित शर्मा ने कहा कि मैदान में काफी ओस थी। उन्होंने इस तरह की परिस्थिति में काफी गेंदबाजी की है, उनके पास अनुभव है, हम उनपर भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने कई सालों तक यह किया है और आगे भी करते रहेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि वो हमारे लिए आगे भी यह करते रहेंगे और जबरदस्त फॉर्म में बने रहेंगे और फिट रहेंगे। बता दें कि इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाज की और इस दौरान वह काफी किफायती भी रहे।

भुवी ने बताया सफलता का राज

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम में वापसी करना हमेशा ही अच्छा अनुभव रहता है। टीम की जीत में योगदान देकर अच्छा लग रहा है। मुझे इस बात का आत्मविश्वास था, मैंने घरेलू मैचे खेले थे। जब इनस्विंग पर आपको विकेट मिलता है तो आपको खुशी होती है। टीम की जीत में मैंने योगदान किया इसको लेकर खुशी हो रही है और मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 7:33 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+