For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सबा करीम बोले, इस खिलाड़ी को बहुत पहले ये सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए थी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पिछले दो महीनों में पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और अब इंग्लैंड के दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बैट से भी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। आर अश्विन ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट हासिल करके टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया और ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे गेंदबाज बन गए हैं, यही नहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले अश्विन मुथैया मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर सबा करीम का मानना है कि जो स्थान अश्विन को भारतीय क्रिकेट में मिलना चाहिए वह उन्हें नहीं मिला है।

सबा करीम ने अश्निन की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि आर अश्विन को जो सम्मान कई साल पहले मिलना चाहिए था वह उन्हें नहीं मिला। करीम ने कहा कि मैं खुश हूं कि आर अश्विन को अब पहचान मिल रही है लेकिन उन्हें यह पहचान और सम्मान बहुत पहले मिलना चाहिए था। मैंने कई बार इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है कि जब भी भारत एशिया से बाहर खेलने जाता है तो अश्निन को मुश्किल फैसलों का सामना करना पड़ा। अगर वो एक खराब स्पेल कराते हैं टेस्ट क्रिकेट में तो उन्हें कई बार टीम से बाहर कर दिया गया। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि अश्विन को सही से इस्तेमाल नहीं किया गया।

पूर्व विकेट कीपर ने कहा कि मैं खुश हूं कि अश्विन अब आगे आ रहे हैं और अब वह सच्चे मैच विजेता के तौर पर सामने आए हैं, उन्हें टीम में ना सिर्फ सम्मान मिल रहा है बल्कि कई क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर मानते हैं कि अश्विन असल में मैच विनर हैं और जबरदस्त ऑलराउंडर हैं। कई बार उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की है। बता दें कि भारत मौजूदा रटेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है, ऐसे में बुलंद इरादों के साथ टीम इंडिया चौथा टेस्ट मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Story first published: Monday, March 1, 2021, 16:23 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+