For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोटेरा की पिच को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया बड़ा खुलासा

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी महज 112 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के स्पिन आक्रमण के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। घरेलू मैदान में खेल रहे अक्षर पटेल ने मैच में 6 विकेट अपने नाम किए। अहमदाबाद की पिच को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं। इस बीच मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर अहम बात कही है।

अहमदाबाद मैदान की पिच को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैंने गौर किया है कि मैदान साबरमती नदी के काफी करीब है, लिहाजा मैदान में नमी आती रहेगी, परिणामस्वरूप आपको यह देखकर आश्चर्यचकित नहीं होनाचाहिए अगर विकेट का रंग पूरे मैच में एक जैसा ही रहे। दरअसल अहमदाबाद मैदान में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट को लेकर अलग-अलग तरह की बहस चल रही है कि आखिर मैच में पिंक बॉल मैच में बल्लेबाजों को किस तरह परेशान करेगी। पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज अक्षर पटेल की घूमती गेंदों का सामना नहीं कर पाए और पटेल ने आधी से ज्यादा टीम को अकेले पवेलियन की राह दिखा दी।

इंग्लैंड की पहली पारी के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती दो विकेट महज 34 रन के स्कोर पर गिर गए। जिसके बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। रोहित शर्मा 57 रन पर नाबाद हैं तो विराट कोहली पहले दिन के आखिरी ओवर से ठीक पहले जैक लीच की गेंद पर 27 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 99/3 है। पहली पारी में भारत इंग्लैंड से 13 रन से पीछे हैं। ऐसे में दूसरे दिन के खेल में भारत की टीम बड़ी लीड लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Story first published: Thursday, February 25, 2021, 13:29 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+