For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेपक की पिच को लेकर शेन वार्न ने कही बड़ी बात, इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ियों को आराम दिए जाने पर खड़ा किया सवाल



India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से पिच को लेकर सवाल खड़ा हो रहा था कि यह पिच टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से ठीक नहीं है उसको लेकर अब शेन वॉर्न ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शेन वार्न ने ट्वीट करके लिखा जिस पिच को खराब कहा जा रहा था उस पिच पर भारत ने 523 रन बनाए डाले और अभी भी उनके पास दो विकेट बाकी हैं, आपके क्या विचार हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वा ने कहा था कि चेपक का मैदान टेस्ट क्रिकेट के लिए कतई स्वीकार नहीं है, जिसके बाद सुनील गावस्कर ने कहा था कि चेपक के मैदान पर रन बनाना असंभव नहीं है, कुछ लोग हमेशा शिकायत करते रहते हैं।

वहीं जिस तरह से इंग्लैंड की टीम ने अपने कई स्टार खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट में आराम दिया है उसपर भी वार्न ने सवाल खड़ा किया है। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटर्सन ने ट्वीट करके लिखा है कि विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और वह फिलहाल खेल रहे हैं, इंग्लैंड ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं किया है, लिहाजा वो शिकायत नहीं कर सकते हैं। जेम्स एंडर्सन की इस वक्त कमी बहुत ज्यादा खल रही है। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए शेन वार्न ने कहा कि विराट कोहली को लेकर मैं आपसे सहमत हूं, सवाल यह है कि आखिर इंग्लैंड ने जिमी, जॉस और बेस को आराम क्यों दिया। टेस्ट मैच में इन्हें आराम देने के फैसले को समझ नहीं पा रहा, जो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, उपलब्ध हैं और चोटिल नहीं हैं उन्हें हमेशा खेलना चाहिए।

केविन पीटर्सन ने एक और ट्वीट करके लिखा कि इन लोगों ने जॉनी बेयरस्टो को वापस घर भेज दिया, ये बिल्कुल समझ नहीं आया, आखिर ये क्यों किया गया। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए शेन वार्न ने कहा कि आखिर सेलेक्टर्स ,कोच या कप्तान ने इसकी वजह क्या बताई है, मुझे बिल्कुल यह समझ नहीं आता। अगले टेस्ट मैच में 7 दिन का समय है, संभव है कि 8 या 9 दिन का भी समय अगले टेस्ट से पहले मिल सकता है, ऐसे में इस तरह का फैसला बिल्कुल भी समझ से परे है।

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां भारत ने 329 रन बनाए तो इंग्लैंड की पहली पारी महज 134 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में इंग्लैंड के 7 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सके। जबकि दूसरी पारी में भारत की टीम ने एक बार फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बना डाले जिसमे अश्विन ने 106 रन की शतकीय पारी खेली तो विराट कोहली ने 62 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड के सामने 482 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। अहम बात यह है कि इतने बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 17 रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया और डॉमिनिक सिबली 3 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर पगबधा आउट हो गए।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 16:28 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+