For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले ODI में जबरदस्त वापसी के बाद बोले शिखर धवन, 12th मैन की भूमिका अच्छे से निभा रहा था

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शिखर धवन को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाने की वजह से उन्हें सीरीज में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। ऐसे में लगातार यह सवाल खड़े हो रहे थे कि शिखर धवन का भविष्य क्या होगा। लेकिन वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में शिखर धवन ने 98 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर साबित कर दिया कि आकिर क्यों उन्हें गब्बर कहा जाता है। मैच में शिखर धवन ने 106 गेंदो का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के लगाए और 98 रन बनाए। हालांकि 2 रन से शिखर शतक से चूकगए लेकिन उन्हें इस बात का खास मलाल नहीं है।

यूं कर रहे थे लगातार तैयारी

यूं कर रहे थे लगातार तैयारी

मैच में बेहतरीन पारी खेलने वाले शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया। मैच के बाद शिखर ने कहा कि मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। इससे ज्यादा इस बात को लेकर खुश हूं कि हमारी टीम जीती। अपनी फिटनेस को लेकर शिखर ने कहा कि मैं अच्छा जिम सेशन, रनिंग सेशन और नेट सेशन कर रहा था। इन सभी स्मार्ट वर्क ने आखिरकार मेरी मदद की। हमे पता था कि गेंद स्विंग कर रही थी और सीम भी कर रही थी, लिहाजा हम जानते थे कि हमे विकेट पर रहना है और शरीर के करीब शॉट खेलना था।

12वें खिलाड़ी की भूमिका अच्छे से निभा रहा था

12वें खिलाड़ी की भूमिका अच्छे से निभा रहा था

काफी समय तक टीम से बाहर होने और फिर जबरदस्त वापसी करते हुए 98 रनों की पारी खेलने पर शिखर ने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो ना तो बहुत ज्यादा खुश होता है और ना ही बहुत दुखी। मैं शतक लगाने की जल्दबाजी में नहीं था। दुर्भाग्य से वह गेंद हाथ में चली गई, लेकिन ठीक है। ये होता है। टीम से बाहर रहने के दौरान शिखर किस तरह की मानसिक स्थिति में थे इसपर उन्होंने कहा कि जब मैं खेल नहीं रहा था तो मैं ये सोचता था कि आखिर टीम की किस तरह से मदद कर सकता हूं। मैं 12वे खिलाड़ी की भूमिका निभा रहा था, पानी दे रहा था, मैं इस बात को लेकर आश्वस्त था कि जब भी मुझे मौका मिलेगा तो मैं उसका पूरा फायदा उठाउंगा।

सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया

सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया

बता दें की तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने पहले मैच में 66 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। शिखर धवन को 98 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैं इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद भारत ने 317 रन बनाए। भारत की ओर से धवन ने 98, कोहली ने 56 रन, केएल राहुल ने 62 रन और क्रुणाल पांड्या ने 58 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वहीं इंग्लैंड की टीम 43वें ओवर में ही 251 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। जबकि शार्दुल ठाकुर ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट लिया।

Story first published: Wednesday, March 24, 2021, 11:01 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+