For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चौथे टेस्ट में अच्छी पिच तैयार करके भी भारत मैच जीत सकता है: शोएब अख्तर

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में पिच सबसे बड़ा विवाद का विषय बनी हुई है। जिस तरह से तीसरा टेस्ट महज दो दिन के भीतर खत्म हो गया उसके बाद अहमदाबाद की पिच पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। तमाम पूर्व क्रिकेटर पिच को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। एक गुट जोकि पिच पर सवाल खड़ा कर रहा है तो दूसरा गुट ऐसा है जोकि इन पिचों पर बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल खड़ा कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने पिच पर अपनी राय जाहिर की है।

शोएब अख्तर भी कूदे पिच की किचकिच में

शोएब अख्तर भी कूदे पिच की किचकिच में

शोएब अख्तर ने भी भारत पर टेस्ट क्रिकेट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी पिच नहीं बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने खराब पिच बनाकर मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पिच का अतिरिक्त लाभ लिया। दरअसल तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी महज 112 रन पर सिमट गई थी और दूसरी पारी भी सिर्फ 81 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। वहीं भारत की पहली पारी भी सिर्फ 145 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। जिसके बाद भारत ने यह मैच दूसरे ही दिन 10 विकेट से जीत लिया था।

भारत ने अच्छी पिच तैयार नहीं की

भारत ने अच्छी पिच तैयार नहीं की

एक वीडियो के जरिए शोएब अख्तर ने पिच को लेकर अपनी राय जाहिर की है। शोएब अख्तर ने कहा कि मैं समझता हूं कि भारत इससे बहुत बड़ी और बेहतर टीम है। अगर भारत फेयर पिच बनाए तो भी इंग्लैंड को हरा सकता है। भारत ने मेलबर्न ने भारत ने कैसे सीरीज जीती क्या वहां पिच आपकी मर्जी की थी। भारत अच्छी टीम है, अगर भारत अच्छी पिच तैयार करता है तो भी भारत मैच को जीतने का माद्दा रखता है।

दो दिन में टेस्ट खत्म होना ठीक नहीं

दो दिन में टेस्ट खत्म होना ठीक नहीं

अख्तर ने कहा कि यह सच है कि दुनिया में इससे भी खराब पिच बनी है, यह शिकायत भी ठीक है। लेकिन टे्ट मैच दो दिन में खत्म नहीं हो सकता है। जिस तरह से पिंक गेंद से मैच दो दिन में खत्म हुआ है, वह ठीक नहीं है। भारत ने मैच जीता है इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है। दोनों ही टीमों ने स्पिन को अच्छा नहीं खेला। मेरे हिसाब से टेस्ट मैच ऐसी पिच पर नहीं खेलना चाहिए, अगर टेस्ट दो दिन में खत्म हो जाए तो ठीक नहीं है। अगर भारत 400 रन बना रहा होता और इंग्लैंड 200 बनाता तो मान सकते थे कि इंग्लैंड बुरा खेला। लेकिन यहां भारत भी कम स्कोर पर आउट हुआ। मैं समझता हूं कि भारत इससे बहुत बेहतर और बड़ी टीम है।

अच्छी पिच पर भी भारत जीत सकता है

अच्छी पिच पर भी भारत जीत सकता है

शोएब अख्तर ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भारत अगले मैच के लिए अच्छी पिच तैयार करेगा। मुझे विश्वास है कि बावजूद इसके भारत सीरीज जीत सकता है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया जाकर सीरीज जीत सकता है तो भारत में भी सीरीज जीत सकता है। लेकिन अगर दो दिन में टेस्ट मैच खत्म हो जाता है तो मजा किरकिरा हो जाता है और यह जमता नहीं है। भारत में माद्दा है कि वह सीरीज को अच्छी पिच पर भी जीत सकता है।

Story first published: Tuesday, March 2, 2021, 16:09 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+