For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिच पर छिड़ी बहस पर सर ज्योफ्री बॉयकॉट ने नियमों का दिया हवाला, बोले इसमे गलत क्या है?

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में पिच एक बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। चेन्नई के बाद अहमदाबाद पिच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तीसरा टेस्ट मैच जिस तरह से दूसरे ही दिन खत्म हो गया और दो दिन के भीतर 30 विकेट गिरे और भारत ने मैच को 10 विकेट से जीता उसके बाद लगातार पिच को लेकर सवाल हो रहे हैं। इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट ने भी पिच की आलोचना की। पिच की बहस दो खेमों में बंट गई है, एक खेमा यह तर्क दे रहा है कि पिच दोनों ही टीम के लिए एक होती है जबकि दूसरा खेमा टेस्ट क्रिकेट के लिए इतनी अधिक टर्निंग पिच पर सवाल खड़ा कर रहा है।

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट ने भी पिच पर खड़े हो रहे सवाल के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉयकॉट ने कहा कि पिच किस तरह की होनी चाहिए इस को लेकर किसी भी तरह का नियम नहीं है और रूल बुक में इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है कि पिच को कैसे तैयार करना चाहिए। हमारे पास पिच को लेकर पहली प्राथमिकता होती है और भारत ने इसे अपने हिसाब से बनाया, साधारण सी बात है। बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन लगातार भारतीय पिच को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह मनोरंजक तो है लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिए दुखद पिच है। दूसरे दिन भारत के लिए पूरी तरह से यह लॉटरी पिच है।

यही नहीं माइकल वॉन ने एक और ट्वीट करके मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इस तरह की पिच होगी तो मेरा इसके लिए एक जवाब है किदोनों ही टीमों को तीन-तीन इनिंग बल्लेबाजी करने का मौका दिया जाए। वहीं दूसरी तरफ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिच का बचाव करते हुए कहा कि जब इस तरह की पिच पर खेलते हैं तो आपको अपनी सोच में बदला लाना चाहिए। आप गेंद को हमेशा रोकते नहीं रह सकते हैं। आपको रन बनाने के लिए थोड़ा आगे की सोचना चाहिए। मैं सिर्फ खुद को बचाने के लिए नहीं बल्कि रन बनाने की कोशिश कर रहा था और अच्छी गेंद को सम्मान दे रहा था।

Story first published: Friday, February 26, 2021, 16:20 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+