For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs England: चेन्नई की पिच पर उठ रहे सवालों पर सुनील गावस्कर की दो टूक, कुछ लोग हमेशा शिकायत करते हैं

चेन्नई। India vs England: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से चेपक की पिच पर गेंद जबरदस्त टर्न कर रही है उसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच दिग्गज भारतीय क्रिकेट सुनील गावस्क रने पिच पर उठ रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील गावस्कर ने पिच में किसी भी तरह की कमी से इनकार करते हुए कहा कि कुछ लोग हमेशा ही शिकायत करते रहते हैं, मेरे लिहाज से चेन्नई की पिच ऐसी नहीं है जहां पर बल्लेबाजी नहीं की जा सकती है।

बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पिच में जबरदस्त टर्न देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है जबकि बल्लेबाजों के लिए बैटिंग करना काफी मुश्किल हो रहा है। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोईन अली का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मोईन अली ने भारतीय पारी के दौरान दूसरे दिन अपने दूसरे ही ओवर में एक के बाद एक दो विकेट हासिल किए जबकि रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के स्टार परफॉर्मर के तौर पर सामने आए और उन्होंने 29वीं बार टेस्ट क्रिकेट में पां विकेट हासिल करने में सफलता हासिल की।

तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले गावस्कर ने कहा कि हमने देखा है कि कैसे रोहित शर्मा ने शानदार 150 रन बनाए, वह बल्लेबाजी के दौरान हर गेंद के काफी करीब जा रहे थे, लिहाजा पिच की आलोचना करना कतई ठीक नहीं है। वहीं मार्क बुचर ने कहा कि कुछ लोग जो शीर्ष पर हैं वो बिना वजह इसे मसला बना रहे हैं, गेंद पहले ही दिन पिच से उछल कर नहीं जा रही थी। इसका जवाब देते हुए गावस्कर ने कहा कि कुछ लोग ये कह रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड में सीमिंग पिच होती है, जहां ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 46 रन पर सिमट जाती है, गेंद पूरे समय सीम करती है, कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, यह हमेशा भारतीय पिच के बारे में कहा जाता है, जब गेंद घूमने लगती है, लोग दिक्कत बताने लगते हैं।

मार्क बुचर ने कहा हां मैं मानता हूं कि ऑस्ट्रेलिया इसकी शिकायत करता है। वहीं गावस्कर ने कहा कि हमे पता है कि एक दो लोग हैं जो भारत को पसंद नहीं करते हैं, जो इंग्लैंड को पसंद नहीं करते हैं, तो ऐसे लोग हमेशा रहेंगे। हम उन्हें नजरअंदाज करते हैं क्योंकि हम उनका दोहरा मापदंड जानते हैं। लेकिन हमने रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखा, अगर पिच खेलने लायक नहीं थी तो कोई भी 330 रन का स्कोर नहीं बना सकता था।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 12:27 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+