For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आर अश्विन की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, बोले-उन्होंने जो कहा वो करके दिखाया

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने होम ग्राउंड पर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवा शतक जड़ दिया। अश्विन के इस शतक की दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की। गावस्कर ने कहा कि इस तरह से जब गेंद थोड़ी से घूमती है तो आगे जाकर खेलेंगे और पीछे जाकर कट खेलेंगे को आप भी रन बना सकते हैं और यह आऱ अश्विन ने करके दिखाया है।

घरेलू मैदान पर जिस तरह से आर अश्विन ने जबरदस्त शतक लगाया उसपर गावस्कर ने कहा भारत में जब आप किसी भी मैदान पर खेलते हैं वह आपका घरेलू मैदान होता है, लेकिन जब आप बच्चे थे, जहां आप बड़े हुए, दोस्तों के साथ खेले, जब वहां आप रन बनाते हैं या विकेट लेते हैं तो वो खुशी अलग होती है। अश्विन ने जिस तरह से इस उपलब्धि का जश्न मनाया, उससे वो बहुत खुश थे, इससे पहले वो चार शतक लगा चुके हैं लेकिन होम ग्राउंड पर यह शतक उनके लिए काफी अच्छा था। उनकी शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने लक्ष्य को 400 के पार पहुंचाया।

अश्विन की बल्लेबाजी की तकनीक की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि अश्विन की शॉट सेलेक्शन काफी अच्छी थी, खासकर स्वीप शॉट। अगर आप स्वीप शॉट अच्छे से खेलते हैं तो आपको बहुत रन मिलते हैं, लेकिन अगर स्वीप और हुक शॉट गलत खेलते हैं तो आउट होने की संभावना है बहुत होती है क्योंकि अगर गेंद बैट के बीच में नहीं लगती है तो टॉप एज लगकर गेंद हवा में जा सकती है और आप विकेट गंवा सकते हैं। आज अश्विन ने अपनी गेंदबाजी दिमाग का इस्तेमाल बल्लेबाजी में किया, वो जानते थे कि किस गेंद को नहीं खेलना है। उन्होंने सोचा था कि उन्हें आउट नहीं होना चाहिए। खुद अश्विन ने कल कहा था कि थोड़ा सब्र दिखाना चाहिए और आज उन्होंने यही करना चाहिए।

सुनील गावस्कर ने होम ग्राउंड पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि जो फैंस होते हैं जो आपकी क्रिकेट की सराहना करते हैं तो बहुत ही मजा आता है, खासकर जब आप होम ग्राउंड पर ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो यह बेहद खास होता है। ये ऐसे ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने तीन बार मैच में शतक और पांच विकेट लिए हैं। उनका करियर और भी आगे जाएगा, लेकिन घरेलू मैदान पर इस तरह का प्रदर्शन अपने आप में बेहद खास है। जिस तरह से रूट संघर्ष कर रहे हैं ऐसा नहीं लगता है कि इंग्लैंड की पारी बहुत आगे जा पाएगी। सुनील गावस्कर का कहना है कि चौथे दिन लंच से पहले यह मैच खत्म हो सकता है।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+