सुनील गावस्कर बोले, अगले दो टेस्ट भी जीतेगा भारत, टीम में हो सकते हैं ये बदलाव

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की उसके बाद दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि भआरतीय टीम बाकी के बचे दो टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज करेगी। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 227 रन से हार का सामना किया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में 317 रन से जीत दर्ज की। भारतीय टीम की जीत पर टीम की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि आगामी दो टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया जीत दर्ज करेगी।

सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि अगले दो टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम जीत दर्ज करेगी। कई बार इंग्लैंड भारत आने से पहले श्रीलंका और बांग्लादेश जाती है, यही वजह है कि इंग्लैंड की टीम थकी हुई लग रही है और इसकी वजह से यात्रा है। यही वजह है कि मुझे लगता है कि हम अगले दो टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज करेंगे। हालांकि सुनील गावस्कर का कहना है कि भारतीय टीम आगामी दोनों ही टेस्ट मैच जीतने की प्रबल दावेदार है, लेकिन इंग्लैंड की टीम के सामने भारतीय टीम के लिए मुश्किल चुनौती पेश करने का सुनहरा अवसर है।

साथ ही गावस्कर का मानना है कि जसप्रीत बुमरा अगले मैच में कुलदीप यादव की जगह टीम में वापसी कर सकते हैं और पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम में सिर्फ यही बदलाव हो सकता है। जिस तरह से अक्षर पटेल ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पांच विकेट हासिल किए, उसके बाद अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज होंगे। गावस्कर ने कहा कि तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगी क्योंकि मोटेरा का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। लिहाजा भारतीय टीम सिराज, बुमरा और इशांत के साथ उतर सकती है। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है, ऐसे में आगामी दो टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम हैं।

Story first published: Wednesday, February 17, 2021, 13:35 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+