
ये कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं युवराज सिंह
इंटरनेशनल मैचों में युवराज सिंह के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज एक ओवर में 6 छक्के नहीं लगा पाया है। हालांकि वनडे में दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने नीदरलैंड्स के खिलाफ ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगा चुके हैं।

सबसे तेज फिफ्टी के मालिक हैं युवी
टी20 मैचों में युवराज सिंह के 6 छक्कों का यह रिकॉर्ड अभी तक टूट नहीं सका है। इसके अलावा युवी ने इसी पारी में 12 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। युवराज सिंह की ये फिफ्टी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी है। युवराज ने 19वें ओवर में कुल 36 रन बटोरे थे।

6 छक्कों से पहले हुई थी 'लड़ाई' फिर युवी ने निकाली भड़ास
कहा जाता है कि ब्रॉड की धुनाई से पहले युवराज सिंह की उनके साथी खिलाड़ी फ्लिंटाफ से झगड़ा हो गया था। इस 'जोरदार धुलाई' के पहले युवराज की इंग्लैंड के हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटाफ से भी किसी बात पर बहस हुई थी। इस बहस के बाद युवराज के गुस्से के शिकार स्टुअर्ट ब्रॉड बन गए। फिर जो हुआ वह इतिहास में दर्ज है। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की थी। वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने क्रमश: 68 और 58 रन बनाए। दोनों ने पहले 14 ओवर में साझेदारी कर पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 18 रनों से हराया था।

अपने ओवर में युवराज ने लुटाए थे 5 छक्के फिर गुस्से में जड़े थे 6 छक्कों से लिया था बदला
6 छक्के लगाने के बाद युवराज ने कहा था- 'जब मेरे ओवर में पांच छक्के लगे थे तो इसके बाद मुझे जितनी संख्या में फोन आए, शायद शतक बनाने के बाद भी उतने नहीं आते। तब मैंने ईश्वर से कहा कि यह ठीक नहीं है, आपको मुझे मौका देना होगा और आज मुझे यह मौका मिल गया।' गौरतलब है कि 5 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के ओवल में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड के दिमित्री मस्करेन्हास ने युवी के ओवर की पांच गेंदों पर छक्के लगाए थे।
300 से ज्यादा वनडे खेल चुके हैं युवी
आपको बता दें कि युवराज ने अपने करियर में अब तक 304 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान युवराज ने 36.55 की औसत से 8,701 रन बनाए हैं। युवराज के बल्ले से 14 शतक, 52 अर्धशतक निकले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
