शोएब का मानसिक रूप से फिट होना जरूरीः लासन
कराची, 29 फरवरीः पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच ज्योफ लासन ने एक बार फिर शोएब अख्तर को राष्ट्रीय टीम में शामिल किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि इस तेज गेंदबाज की वापसी इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपना ध्यान केवल क्रिकेट पर लगाते हैं या नहीं.
लासन अनेक बार अख्तर को टीम में लेने की वकालत कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर शोएब उपलब्ध नहीं होते है तो टीम के गेंदबाजी आक्रमण में किसी प्रकार की कमी नहीं आयेगी. उन्होंने कहा कि इसमें मुझे कोई शक नहीं है कि शोएब में अभी भी क्रिकेट शेष है लेकिन अब यह उस पर निर्भर करता है वह क्या चाहता है.
यह उसको ही तय करना है कि अपना सारा ध्यान क्रिकेट पर लगाना चाहता है या कुछ और करना, लेकिन टीम में वापसी उसी समय हो सकती है जब वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट हो जायें.
उन्होंने कहा किमेरा जोर केवल इस बात पर ही है कि टीम के खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हों और उसका पूरा ध्यान क्रिकेट के अलावा किसी अन्य तरह के काम पर नहीं हो.
गौरतलब है कि पीसीबी की नीतियों की आलोचना करने के आरोप के बाद अगले सप्ताह अनुशासन समिति अख्तर पर सुनवाई शुरू करेगी. अख्तर पर इससे पहले भी आरोप लग चुके हैं. अख्तर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की तैयारी के लिये भारत में है और वह बालीवुड स्टार के साथ भी मेलजोल बढ़ा रहा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications