-Staff
पोर्ट ऑफ स्पेन, 27 मईः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम से बाहर रहे वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल और तेज गेंदबाज जेरोम टेलर को शुक्रवार को एंटिगुआ में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है।
गेल श्रीलंका के खिलाफ 15 अप्रैल को खेले गए एकदिवसीय मैच में घायल होने के कारण टीम से बाहर थे। दूसरी ओर टेलर को पीठ में चोट के कारण बाहर रखा गया था। वेस्टइंडीज के कोच जॉन डायसन ने उम्मीद जताई है कि टेस्ट मैच शुरू होने तक गेल और टेलर पूरी तरह से फिट होंगे।
इसके अतिरिक्त, फिरकी गेंदबाज अमित जगरनाथ शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी का अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। वहीं बारबाडास के ऑल राउंडर रायन हिंड्स को भी टीम में स्थान मिला है। गेल के स्थान पर पहले टेस्ट में खेले जमैका के बल्लेबाज जेवियर मार्शल भी टीम में हैं। पहला टेस्ट वेस्टइंडीज 95 रनों से हारा था।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इस प्रकार है :
क्रिस गेल (कप्तान), सुलेमान बेन्न, ड्वेन ब्रैवो, शिवनारायण चंद्रपॉल, फिदेल एडवर्ड्स, जेवियर मार्शल, रुनाको मोर्टन, ब्रेंटन पार्चमेंट, डैरेन पॉवेल, दिनेश रामदीन, डैरेन सैमी, रामनरेश सारवान, डेवोन स्मिथ, जेरोम टेलर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, May 28, 2008, 14:29 [IST]
Other articles published on
May 28, 2008