For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काैन है जार्वो नाम का फैन, जो भारत के लिए बैटिंग करने उतरा था मैदान पर

Ind vs Eng: Jarvo gets life ban at Headingley Cricket Ground for breaching security | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जिसे भूल पाना फैंस के लिए मुश्किल हो जाता है। चाहे वो मैदान पर क्रिकेटरों की आपसी लड़ाई हो या फिर किसी द्वारा अद्भुत प्रदर्शन। इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड दाैरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जब एक फैन मैच के दाैरान बल्ला हाथ में थामे हुए भारत के लिए मैदान पर उतरा तो सब हैरान रह गए कि आखिर ये शख्स काैन है। यह शख्स है जार्वो। जार्वो ने इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज में दो अलग-अलग मौकों पर पिच पर प्रवेश किया। उन्होंने पहली बार भारतीय टेस्ट जर्सी पहनकर दूसरे टेस्ट मैच में एक फील्डर के रूप में प्रवेश किया था। जार्वो कौन है? आइए जानें-

1. पेशा
जार्वो, जो ट्विटर पर डैनियल जार्विस के नाम से जाना जाता है, एक कॉमेडियन, फिल्म निर्माता है। उनका एक YouTube चैनल भी है, जिसका नाम bmwjarvo भी है।

2. मैदान पर कब दिखे पहली बार
इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच में पहली बार मैदान पर दिखे। वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर चले गए, और कहा कि उन्हें भी मैदान पर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पहनी जाने वाली जर्सी पहनी हुई थी। फिर उन्हें मैदान पर सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाला गया।

3. फिर दूसरी बार दिखे
जार्वो फिर दूसरी बार मैदान पर तीसरे टेस्ट में दिखे। उन्होंने पैड, हेलमेट और दस्ताने पहनकर मैदान पर प्रवेश किया। यहां तक कि उन्होंने हेलमेट बी पहना और पिच में प्रवेश कर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो गए। उनकी जर्सी पर उनका नंबर और नाम क्रमश: 69 और जर्वो लिखा हुआ था। एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों को उन्हें मैदान से दूर ले जाना पड़ा।

4. सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स में वृद्धि
मैदान पर यूं आने से जार्वो के लिए सोशल मीडिया पर फैंस की भीड़ लग गई। जार्विस के ट्विटर अकाउंट पर 8000 से अधिक फोलोअर्स हो चुके हैं।

5. YouTube चैनल के 100K से अधिक सब्सक्राइबर
इसके अलावा, जार्विस का एक YouTube चैनल है, जिसके सब्सक्राइबर 1 लाख 5 हजार से अधिक हैं। उन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे टेस्ट में अपनी भूमिका की वीडियो डाली जिसपर भी 1 लाख से अधिक व्यू आए।

6. कभी लगाया था टेंट
जार्वो ने पहले भी मैदान पर सबको हैरान करते हुए इंट्री मारी थी और यहां तक ​​कि एक चल रहे मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान पर एक टेंट भी लगाया है। जब खेल चल रहा होता है तो जर्वो बैरिकेड्स को कूदते हुए और जल्दी से एक टेंट स्थापित करते हुए देखा जाता है। सुरक्षा तब हरकत में आई और उन्हें बाहर ले गई।

Story first published: Saturday, August 28, 2021, 17:06 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+