For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाकिस्‍तान ने वेस्‍टइंडीज को हराया

By Staff
अबूधाबी, 13 नवंबर: पाकिस्तान ने एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। पाक ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट से वेस्‍टइंडीज को हराया।

आखिरी ओवर में दो छक्‍के जड़ने वाले पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल टीम के हीरो बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 294 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज खुर्रम मंजूर ने 89 गेंदों पर सबसे अधिक 69 रन बनाए। इसके अलावा यूनुस खान ने 56 रन, सलमान बट्ट ने 24 रन, कप्तान शोएब मलिक ने 66 रन और फवद आलम ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने सबसे अधिक तालियां बटोरीं। गेल ने 106 गेदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। अपने करियर का 17वां शतक लगाने वाले गेल को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात करें तो गेल के अलावा एस चाटरगून (33), रामनरेश सरवन (55), शिवनारायण चंद्रपॉल (36) और जेवियर मार्शल (26) ने भी उपयोगी योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर सोहैल तनवीर और उमर गुल ने तीन-तीन विकेट लिए। यह मैच जीतने के बाद पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हांसिल कर ली है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+