For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में सिर्फ गेंद से नहीं बल्ले से भी कहर बरपायेंगे उमेश यादव, बल्लेबाजी में कर रहे मेहनत

नई दिल्ली। भारत और ऑस्टेलिया के बीच पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज में चोटिल होकर भारतीय टीम से बाहर हुए तेज गेंदबाज उमेश यादव फिट होने के बाद भी पिछले काफी समय से टीम की प्लेइंग 11 में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में उमेश यादव को मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कोहनी पर चोट लगी थी, जिसके बाद से वह फिटनेस पर काम कर रहे हैं। हालांकि काउंटी सेलेक्ट 11 की टीम में उनका शामिल न होना दर्शाता है कि उनकी पूरी तरह से रिकवरी में कुछ वक्त बाकी है।

ऐसे में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव का नॉटिंघम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में वापसी करना लगभग तय नजर आ रहा है। उमेश यादव भी इस बात को अच्छे से जानते हैं इसीलिये वह डरहम में भारतीय टीम के साथ कड़ी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। इस बीच उमेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिससे साफ है कि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में उनके पास गेंद के अलावा बल्ले से भी योगदान देने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

और पढ़ें: IND vs SL: वीरेंदर सहवाग ने खोला राज, बताया- क्यों भारतीय टीम से बाहर होंगे मनीष पांडे

उमेश यादव ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो टीम के प्रैक्टिस सेशन में बॉलिंग के साथ बल्लेबाजी पर भी काम करते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का निचला क्रम बल्लेबाजी में काफी कमजोर है जिसके चलते उसे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये रोमांचक मैच में जहां कीवी टीम के निचले क्रम के आखिरी 4 बल्लेबाजों ने पहली पारी में 87 रन जोड़कर अपनी टीम को बढ़त दिलाने का काम किया तो वहीं पर भारतीय टीम के आखिरी 4 बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 40 रनों के आकंड़े को भी पार नहीं किया। इसके चलते मैच के छठे दिन भारतीय टीम वक्त से पहले सिमट गई और मैच को ड्रॉ करने की भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

और पढ़ें: IND vs ENG: श्रीलंका दौरे के बाद टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड जायेंगे सूर्यकुमार-पृथ्वी शॉ, जयंत का पत्ता कटा

ऐसे में उमेश यादव की इन तस्वीरों से साफ पता लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने निचले क्रम के खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करने को कहा है। वहीं पर उमेश यादव को टीम में जगह बनाने के लिये सिर्फ गेंदबाज से ज्यादा देना होगा क्योंकि मोहम्मद सिराज अपनी गेंदबाजी के दम पर प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिये चुनौती दे रहे हैं। उमेश ने अपने इस पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आपके उठने का हर मौका खुद को बेहतर करने का मौका है।

आपको बता दें कि उमेश ने काउंटी सेलेक्ट XI के खिलाफ वार्म अप मैच में शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट हासिल कर सभी को प्रभावित किया था। अब भारतीय टीम को 28 जुलाई से दूसरा तीन दिवसीय मैच खेलना है।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 20:36 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+