Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग को ब्रिटिश पत्रकार की चुनौती, भारत के दूसरे गोल्ड से पहले विश्व कप जीतेगा इंग्लैंड

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक 2016 में भारत के प्रदर्शन पर कटाक्ष कर चर्चा में आने वाले ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को चुनौती दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर दावा किया है कि भारत के ओलिंपिक गोल्ड जीतने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट का एक दिवसीय वर्ल्ड कप जीत लेगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह 10 लाख रुपए दान करेंगे।

पियर्स मॉर्गन के इस ट्वीट का वीरेंद्र सहवाग ने भी सीधे तौर पर जवाब न देते हुए चुटकी लेते अप्रत्यक्ष तौर पर कहा कि कुछ लोगों की किस्तम खराब होती है कि वो अप्लाई करते रहते हैं पर कोई भी उनका रिप्लाई नहीं करता है।

पाक टीम को हरा दिया

आपको बताते चले कि पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले गए एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए तीन विकेट पर 444 रन बनाए और पाक टीम को आसानी से हरा दिया।

अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड की इस उपलब्धि से पियर्स उत्साहित दिखे और 2019 में होने वाले विश्वकप में इंग्लैंड की जीत को लेकर बहुत ज्यादा ही आत्मविश्वास दिखे।

दोनों में पहले हुआ ट्वीटर पर विवाद

रियो ओलिंपिक के बाद पियर्स मॉर्गन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सवा अरब की जनसंख्या वाला देश सिर्फ 2 मेडल्स जीतकर खुशी मना रहा है। यह कितना शर्मनाक है?

मॉर्गन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा था कि हम हर छोटी खुशी का भी मजा लेते हैं। लेकिन इंग्लैंड, जिसने क्रिकेट की शुरुआत की, वह आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीत सका और फिर भी वर्ल्ड कप खेलता है। क्या यह शर्मनाक नहीं है?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+