जब आउट होने के बाद कोहली से भिड़े बटलर, हुई तीखी नोकझोंक
अहमदाबाद। इंग्लैंड को पांचवे और निर्णायक टी-20 मैच में टीम इंडिया 36 रन के हराकर सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया है। कप्तान कोहली और रोहित शर्मा ने अपनी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम को 224 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाए। भारतीय टीम के 225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम सिर्फ 188 रन बना सकी। मैच के दौरान जॉस बटलर और डेविड मलान जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैच में इंग्लैंड की टीम मैच में आगे चल रही थी।

मैदान में भिड़े कोहली-बटलर
बटलर और मलान ने दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। दोनों की इस जोड़ी ने टीम इंडिया की धड़कने बढ़ा दी थी। 13वें ओवर के दौरान जब भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे तभी बटलर ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या को अपना कैच थमा दिया। अपना विकेट गंवाने के बाद बटलर काफी निराश थे। आउट होने के बाद जब बटलर वापस पवेलियन जा रहे थे तभी उनकी कप्तान कोहली के साथ उनकी बहस हो गई। इस दौरान कप्तान कोहली बटलर पर भड़क गए और दोनों की आपस में बहस हो गई।

आउट होने के बाद वापस आए बटलर
आउट होने के बाद जब बटलर वापस पवेलियन जा रहे थे तो वो वापस पिच पर आने लगे तभी कोहली के साथ उनकी बहस हुई और इस बीच कोहली अंपायर से भी बात करते हुए नजर आए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि यह बहस क्यों हुई। कोहली मैदान पर अपने आक्रामक रुख के लिए जाने जाते हैं और वह अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं।

कोहली मैन ऑफ द सीरीज
बहरहाल पांचवे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला इंग्लैंड के पक्ष में नहीं गया और भारतीय टीम ने 20 ओवर में रनों का अंबार लगा दिया और स्कोर बोर्ड पर 224 रन लगा दिए। भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए 98 रनों की साझेदारी की। मैच में टीम इंडिया ने 36 रन से जीत दर्ज की। भुवनेश्वर कुमार को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया तो विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
