For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'विराट कोहली अंपायर पर दबाव बनाते हैं, उनका अपमान करते हैं'

पुणे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान खराब अंपायरिंग और पिच विवाद पर खुलकर बोलते आए है। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड लॉयड विराट के रुख से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली को जब भी मौका मिलता है कि वह अंपयारों का अपमान करते हैं उनपर दबाव बनाते हैं। लॉयड ने कहा कि कोहली का मानना है कि जब डेविड मलान ने चौथे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव का लो कैच पकड़ा तो इंग्लैंड ने अंपायर पर सॉफ्ट सिग्नल देने का दबाव बनाया। सॉफ्ट सिग्नल का विकल्प ऑनफील्ड अंपायर को अधिक से अधिक अधिकार देता है।

कोहली अंपायर पर दबाव बनाते हैं

कोहली अंपायर पर दबाव बनाते हैं

डेली मेल में लिखे एक लेख में लॉयड ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इंग्लैंड ने नितिन मेनन पर अहमदाबाद में दबाव बनाया, लेकिन मैं यह जरूर जानता हूं कोहली अंपायर पर दबाव बनाते रहते हैं, उनका अपमान करते हैं और पूरे दौरे पर वह अंपायरों से भिड़ते रहे हैं। भारत में कई बार मैच के दौरान विवाद हुआ क्या उसे दोहराने की अनुमति मिलेगी। मंगलवार को वनडे मैच के दौरान जब भारत की पारी खत्म हो रही थी तो भी ऐसा ही कुछ हुआ। आपको विपक्षी टीम के खिलाड़ी के साथ भिड़ना नहीं चाहिए, यह ठीक नहीं है। लेकिन बावजूद इन सब के आईसीसी कुछ नहीं करेगा।

स्लो ओवर रेट पर जाहिर की नाराजगी

स्लो ओवर रेट पर जाहिर की नाराजगी

लॉयड ने स्लो ओवर रेट को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्लो ओवर रेट के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। जब 2003 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हुई तो यह छोटा, काफी जबरदस्त और मनोरंजक था। लेकिन अब इसमे आक्रामकता ज्यादा दिखती है। मैच चार घंटे से अधिक तक चलता है। मंगलवार को मैच में पहली पारी चार घंटे से ऊपर तक चली। इसके क्या परिणाम हुए। आईसीसी ने टी-20 सीरीज में दोनों ही टीमों पर फाइन लगाया लेकिन इससे खिलाड़ियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमे ये नहीं पता है कि उनपर कितना फाइन लगा है, ये फाइन कौन देता है और पैसा कहां जाता है।

कुछ भी कहने और करने से पहले कोहली को सोचना चाहिए

कुछ भी कहने और करने से पहले कोहली को सोचना चाहिए

अंपायर्स को उनके अधिकार और शक्ति को वापस दिए जाने की लॉयड ने वकालत की है। उन्होंने कहा कि अंपायर्स को यलो और रेड कार्ड दिया जाना चाहिए क्योंकि अंपायर मैदान में पॉवरलेस दिखते हैं। विराट कोहली जिनपर इतनी अधिक जिम्मेदारी है और वो लोगों को प्रभावित करते हैं, उन्हें कुछ भी कहने और करने से पहले सोचना चाहिए। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा वनडे 26 मार्च को खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, March 25, 2021, 18:21 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+