
सीरीज में दूसरी बार शुन्य पर आउट
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में विराट कोहली दूसरी बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच में मोइन अली ने विराट कोहली को शून्य के स्कोर पर आउट किया था। बता दें कि 2014 के बाद यह पहली बार है जब विराट कोहली एक ही सीरीज में दो बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली से उम्मीद थी कि दो विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभालने में रोहित शर्मा का साथ देंगे लेकिन बेन स्टोक्स की गेंद पर विराट बीट हुए और पांचवी बार स्टोक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

शून्य पर आउट होने के कोहली के आंकडे़
बतौर टीम इंडिया के कप्तान 8वीं बार शुन्य पर आउट हुए कोहली
टेस्ट करियर में विराट 12 बार शून्य के स्कोर पर आउट
इंग्लैंड के खिलाफ पांच बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए,
इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सात पारियों में 3 बार शून्य के स्कोर पर आउट
एक ही टेस्ट सीरीज में पहली बार दो बार शून्य के स्कोर पर आउट
बेन स्टोक्स, पैट कमिंस, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5-5 बार कोहली को शून्य पर आउट किया

सीरीज में 2-1 से आगे भारत
बता दें कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत पहले ही 2-1 की बढ़त बना चुका है। ऐसे में यह टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करके आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी। अगर भारत चौथा टेस्ट मैच हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
