
चेन्नई में केवल 1 और 0 का ही स्कोर कर सके रहाणे-
दरअसल रहाणे को ऑस्ट्रेलिया में शानदार कप्तानी करने के बाद काफी वाहवाही मिली थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में वे दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी में 0 रन बनाए। भारत को अपने अनुभवी बल्लेबाज से इस तरह का योगदान भारी पड़ा। अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में जो शतक लगाया था उसके बाद उन्होंने नाबाद 27, 22, 4, 37, 24, 1 और 0 ही रन बनाए हैं।
इसी बात की जिक्र करते हुए मांजरेकर ने कहा कि एक क्लास खिलाड़ी वो होता है जो शतक बनाने के बाद बाकी ऑउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाजों का बोझ भी कम करता है।
IND vs ENG: चेन्नई में हार के साथ कोहली ने अपनी कप्तानी में बनाया सबसे खराब रिकॉर्ड

विराट कोहली ने रहाणे की फॉर्म पर दी ये प्रतिक्रिया-
जब भारतीय कप्तान विराट कोहली से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने ये मानने से इन्कार कर दिया कि रहाणे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंनेय याद दिलाया की मेलबर्न में रहाणे की शतकीय पारी को अधिक समय नहीं हुआ है।
कोहली ने मैच के बाद कहा, "अंजिक्य रहाणे तब खड़े हुए जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, भूलें मत की उन्होंने मेलबर्न में 100 किया है। कोई मुद्दा नहीं है, हर कोई बढ़िया खेल रहा है।
हमको रहाणे की काबिलियत पर भरोसा है, हमने काफी लंबे समय से उनकी काबिलियत पर विश्वास किया है। वह एक ठोस खिलाड़ी हैं।"

कोहली ने कहा- केवल आज की पारी साइड में रखी जा सकती है
कोहली ने आगे कहा कि यह केवल आज की पारी थी जिसको आप साइड में रख सकते हैं लेकिन पहली पारी में रहाणे चौका लगाना चाहते थे जिसको जो रूट ने जबरदस्त कैच में तब्दील कर दिया। कोहली ने कहा- "अगर वह चौका चला जाता तो हम यहां ये बातें नहीं कर रहे होते।"
भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है और चेन्नई में ही दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मुकाबला 13 फरवरी को होगा। भारत को अब इस सीरीज में सर्तक होकर खेलना होगा क्योंकि इंग्लैंड की टीम एशिया में अपने पिछले 6 में से 6 मैच जीत चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
