For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में सचिन और पोंटिंग के रिकॉर्ड होंगे कोहली के निशाने पर

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। मंगलवार को जब कप्तान कोहली पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे तो वह सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। बता दें कि विराट कोहली ने एक साल 122 दिन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। उन्होंने आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ 23 नवंबर 2019 में डे/नाइट टेस्ट के दौरान लगाया था।

सचिन के रिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी

सचिन के रिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अगर विराट कोहली शतक लगाते हैं तो वह घरेलू मैच में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 22 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यही नहीं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक शतक लाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल विराट कोहली और रिकी पोंटिंग के नाम साझा तौर पर बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 41 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को कर देंगे पीछे

पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को कर देंगे पीछे

ऐसे में अगर विराट कोहली पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगाते हैं तो बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग के वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 22 शतकों के रिक़र्ड को पीछे छोड़ देंगे। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आए और उन्होंने पांच मैचों में 231 रन 115.5 के औसत और 147.13 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। फाइनल मुकाबले में कोहली ने 52 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। कोहली को जबरदस्त बल्लेबाजी के चलते मैन ऑफ दे सीरीज का खिताब भी दिया गया है।

रोहित-शिखर करेंगे ओपनिंग

रोहित-शिखर करेंगे ओपनिंग

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 23 मार्च से शुरू हो रही है। सीरीज के तीनों ही मैच पुणे के मैदान में खेले जाएंगे। सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज कौन बैटिंग करेगा इसपर कोहली ने कहा कि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन ही बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही कोहली ने कहा कि प्लेइंग 11 के चयन में चयनकर्ताओं का कोई रोल नहीं होता है, ठीक वैसे ही जैसे टीम सेलेक्शन में कप्तान का कोई रोल नहीं होता है।

Story first published: Monday, March 22, 2021, 19:06 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+