For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दूसरे टेस्ट में जीत के बाद अक्षर-पंत की कोहली ने जमकर की तारीफ, टॉस पर कही ये बात

चेन्नई। India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। टीम ने चौथे ही दिन मैच को 317 रन से जीत लिया। दूसरे मैच में जीत के बाद विराट कोहली ने कहा कि पहला मैच हमने मैदान में बिना दर्शकों के खेला जोकि भारत में काफी अजीब था, लेकिन इस मैच में दर्शकों के बीच खेलना अच्छा अनुभव था। पहले टेस्ट में दो दिन पिच काफी फ्लैट थी, सच कहूं तो मैं खुद भी मैदान पर अपनी ऊर्जा को महसूस नहीं कर पाया था। लेकिन दूसरी पारी हमने वापसी की, मैदान में दर्शकों की उपस्थिति काफी अहम होती है। यह मैच जबरदस्त निश्चय और दृढ़ता का प्रदर्शन था।

दर्शकों की उपस्थिति काफी अहम
विराट कोहली ने कहा कि मैदान में दर्शक बड़ा अंतर लाते हैं, इस मैच में हमने जबरदस्त दृढ़ संकल्प और संघर्ष का प्रदर्शन किया और इसमे दर्शकों की भूमिका काफी अहम है। चेन्नई के दर्शक काफी इंटेलिजेंट हैं, वो क्रिकेट को बहुत अच्छे से समझते हैं। 15-20 मिनट के समय में जब गेंदबाजों को समर्थन की जरूरत थी तो यह मेरी जिम्मेदारी थी कि दर्शकों को मैच में शामिल करूं, उनका मैदान में स्वागत करूं। अगर मैं इस गर्मी में गेंदबाजी कर रहा हूं तो मुझे ऐसे लोगों की जरूरत है जो मुझे प्रेरित करें। हमारे लिए यह परफेक्ट मैच था। दोनों ही टीमों के लिए स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन बैट से हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हम बाउंस और स्पिन से परेशान नहीं हुए, हमने संकल्प दिखाया, खेल में बने रहे और 600 रन बनाए।

टॉस हारने से खास फर्क नहीं पड़ता
कप्तान कोहली ने कहा कि हमे पता है कि गेंदबाज हमारे लिए अपना काम करेंगे, अगर हम स्कोरबोर्ड पर रन लगा सके। सच कहूं तो टॉस की बहुत ज्यादा महत्ता नहीं थी, अगर आप दूसरी इनिंग को देखे, हमने 300 रन बनाए, अगर हम टॉस हार भी जाते तो कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। दोनों ही टीमों को पहले ही सेशन से मैच में बढ़त बनानी चाहिए थी, फिर चाहे पिच स्पिन करे या फास्ट गेंदबाज को मदद करे।

पंत अहम खिलाड़ी
मैच में ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पंत ने काफी मेहनत की,जब वो विकेट के पीछे ग्लव्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आप उनके मूवमेंट को देखते हैं। उन्होंने काफी वजन कम किया है और खुद पर उन्होंने काफी मेहनत की है जोकि अब दिख रही है। जिस तरह से उन्होंने इतनी उछाल और स्पिन का विकेट के पीछे सामना किया उसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि वह लगातार खुद में बतौर विकेट कीपर सुधार करते रहे क्योंकि हमे उनकी अहमियत पता है।

अक्षर पटेल की तारीफ
अक्षर पटेल की भी कप्तान कोहली ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल के लिए यह बहुत ही खास पल है। अगर वो फिट होते तो वह पहला मैच भी खेलते। वह टीम में आने के लिए काफी उत्सुक थे,अगर आपको ऐसी पिच मिलती है तो वह इसको लेकर बहुत ही खुश थे और मैच में गेंदबाजी करने को लेकर काफी खुश थे। उम्मीद है कि वो आगे और भी बेहतर करेंगे, अगले दो मैचों में वह काफी अहम होने वाले हैं।

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 13:50 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+