For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच के बीच में क्यों चले गए मैदान से बाहर, कप्तान कोहली ने बताई वजह

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली। जबरदस्त रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में इंग्लैंड की टीम को 8 रन से मात दी। लेकिन मैच के आखिरी के कुछ ओवर में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर नहीं थे, जिसकी वजह से रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी की और गेंदबाजों का जबरदस्त इस्तेमा किया। भारतीय टीम की जीत के बाद मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कप्तान कोहली अहम समय में मैदान क्यो छोड़ा। इस बारे में खुद कोहली ने मैच के बाद जवाब दिया है।

फिटनेस की वजह से गए बाहर
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस की वजह से मैदान से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि विराट कोहली इंग्लैंड की पारी के 16वे ओवर में मैदान से बाहर चले गए थे और आखिरी के चार ओवर उन्होंने आउट में बैठकर मैच को देखा। मैच के बाद कोहली ने कहा कि मैं गेंद को रोकने के लिए दोड़ा और इस दौरान मैंने डाइव मारी व गेंद को फेका। मैं उस जगह पर खुद को बेहतर महसूस नहीं कर रहा था, जिसके बाद मैं आउटफील्ड पर चला गया। मैं इनर रिंग में फील्डिंग कर रहा था और अचानक से तापमान काफी गिर गया। जिसकी वजह से शरीर अकड़ जाता है। लिहाजा मैं नहीं चाहता था कि मुझे किसी भी तरह की कोई इंजरी हो, इस वजह से मैं मैदान के बाहर चला गया था।

आने वाले मैच काफी अहम
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी संभाली और भारत ने मैच में 8 रन से जी दर्ज की। अपनी फिटनेस को लेकर कोहली ने कहा कि फिलहाल कुछ गंभीर नहीं है, कल तक मैं ठीक हो जाउंगा क्योंकि हमारा मैच शाम को है। लिहाजा मैदान से बाहर जाने का मैंने सही फैसला लिया क्योंकि आगे के मैच हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। मैच में सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से शानदार बल्लेबाजी की उसकी कोहली ने तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की, ईशान की ही तरह, ये लोग निर्भीक खिलाड़ी हैं ,आईपीएल में इन्होंने वर्ल्ड क्लास के गेंदबाजों का सामना किया है। यही वजह थी कि उन्हें ऊपर भेजा गया ताकि वह अधिक रन बना सके और अपना आत्मविश्वास बढ़ा सके।

युवाओं को अधिक मौका देने की वजह
कोहली ने कहा कि इसके बाद हमे कोई टी-20 सीरीज नहीं खेलनी है। आईपीएल में जाने से पहले मैं चाहता हूं कि ये लोग और भी आत्मविश्वास से भरे रहे और जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करें क्योंकि हमारे लिए विश्वकप काफी अहम है। टीम इंडिया की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि गेंद से हमने काफी अच्छा किया। शार्दुल ने मैच को बदल दिया। हमने पॉवरप्ले में जिस तरह का खेल दिखाया उसने इंग्लैंड को दबाव में रखा।

Story first published: Friday, March 19, 2021, 8:33 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+