For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: फाइनल मैच में विराट सेना पर लगा भारी जुर्माना, जानें क्यों कटेगी 40 प्रतिशत मैच फीस

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs England: Virat Kohli's men has been fined 40 percent of their match fees for slow over rate in the 5th T20I: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खत्म हुई टी20 सीरीज के आखिरी मैच में विराट सेना ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड की टीम को 36 रन से हराने का काम किया और 5 मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम को इस मैच में एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा और पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली तो वहीं पर रोहित शर्मा ने 64 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम के लिये भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किये, तो वहीं पर शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट हासिल करने का काम किया। इस जीत के बीच आईसीसी ने विराट सेना पर स्लो ओवर रेट के चलते सीरीज में दूसरी बार जुर्माना लगाने का काम किया है।

और पढ़ें: IPL 2021 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, लीग से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

आईसीसी ने शनिवार को खेले गये मुकाबले में विराट सेना पर स्लो ओवर रेट के तहत गेंदबाजी करने के आरोप में 40 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाने का काम किया है। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने भारतीय टीम पर नियमित समय से 2 ओवर कम फेंकने के चलते यह जुर्माना लगाया।

आईसीसी के एलीट पैनल के नियमों के अनुसार अगर कोई टीम स्लो ओवर रेट के तहत दोषी पायी जाती है तो उस पर प्रति ओवर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगता है। इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगा था, हालांकि उस मैच में खिलाड़ियों पर मैच का 20 प्रतिशत ही जुर्माना लगा था।

और पढ़ें: IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिये इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, जोफ्रा आर्चर हुए बाहर, देखें लिस्ट

गौरतलब है कि सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के तहत 20 प्रतिशत का जुर्माना लगा था। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच रेफरी की ओर से लगाये गये आरोप को स्वीकार किया और जुर्माने को कबूल कर लिया है जिसके चलते अब किसी तरह की सुनवाई की जरूरत नहीं है।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 20:39 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+