
अच्छे दोस्त हैं इंग्लैंड के कई खिलाड़ी :
आईपीएल 2018 में कई इंग्लैंड के खिलाड़ी खेलते हैं, एक साथ आईपीएल क्रिकेट खेलने से ऐसे संबंध बनते हैं जहां आप जाकर किसी भी खिलाड़ी से बात कर सकते हैं। मोईन और क्रिस भी RCB की टीम में ऐसे ही साथी खिलाड़ी थे। साथ खेलते हुए आप एक दूसरे के खेल और खिलाड़ी दोनों को जानते हैं जिसका फायदा अंतर्राष्ट्रीय मैच में मिलता है। पहले हम उन्हें इतना नहीं जानते थे जिससे कि उनके पास जाकर बात कर सकें लेकिन अब हम अच्छे दोस्त हैं और वो भी एक शानदार इंसान भी हैं। अगर सामने वाला आपका गेम जानता है तो आपको चुनौती देने के लिए कुछ स्पेशल या फिर उनके गेम से एक कदम आगे जाकर तैयारी करनी होती है।

पिछले दौरे की विफलता पर क्या कहा
पिछले इंग्लैंड दौरे की असफलता पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कहा कि 'मुझे आश्चर्य होता कि अक्सर मुझसे यही सवाल किए जाते हैं. मैं किसी खास प्लान के साथ नहीं आया हूं या कोई भी पर्सनल गोल और टारगेट खुद के लिए सेट नहीं किया है। मैं रन बनाऊँ या न बनाऊँ, हम हर एक गेंद, हर एक सेशन और हर एक मैच को जीतना चाहते हैं, अगर हम एक टीम के तौर पर ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो यही टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। जब पिछली बार मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यहां आया था तो मुझसे यही सवाल किए गए थे लेकिन कप्तान के तौर पर पहली प्राथमिकता यह होगी कि टीम का माहौल बढिया रहे. खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें। हमें एक दूसरे पर विश्वास कर खेल को एन्जॉय करना होगा। हाँ व्यक्तिगत तौर पर एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूं तो खुशी होगी। इंग्लैंड को उनके घर में हराना खुशी की बात होगी। अभी टीम में सब लोग खुश हैं, माहौल अच्छा है, वो आयरलैंड के खिलाफ भी मैदान पर दिख रहा था। हमलोग बिना किसी डर के खेलेंगे और टीम के रूप में उन्हें हराने का मौका मिलेगा तो उसमें दबाव नहीं लेंगे। हम क्रिकेट के हर प्रारूप में बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे और एक टीम के तौर पर और भी बेहतर टीम बनकर यहां से जाएंगे, यह हमारा मुख्य मकसद है।
एशियन गेम्स में टीम न भेजने की खबरों पर AIFF ने भारतीय ओलंपिक संघ पर साधा निशाना

बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं विराट
ज्यादा टी-20 मैचों के बारे में विराट ने कहा कि इस बारे में पहले भी बातें की जा चुकी हैं। लेकिन, किसी भी सीरीज की शुरुआत में अगर आप टी-20 मैच खेल रहे होते हैं तो ये अपने आपको टेस्ट करने का अच्छा मौका होता है। हमनें हाल ही में कई युवा खिलाड़ियों को टेस्ट किया है। कई युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड का मौसम खिलाड़ियों के लिए हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहता है। मौसम के बारे में विराट ने कहा कि इंग्लैंड में ये क्रिकेट खेलने का अच्छा टाइम है। सारी खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेलना चाहता है। इस बार का मौसम पिछले कई दौरों से अलग दिख रहा है। बैंटिंग ऑर्डर के बारे में विराट ने अपने पत्ते नहीं खोले। विराट ने कहा कि बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किए जा सकते हैं। क्योंकि आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है तो आप बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं। इंग्लैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं। इस बारे में विराट का कहना है कि सभी खिलाड़ी अच्छे हैं उन्हें खेलते देखना हमेशा अच्छा होता है। खिलाड़ियों के साथ खेलने से रिश्ते अच्छे होते हैं।
एशियन गेम्स में टीम न भेजने की खबरों पर AIFF ने भारतीय ओलंपिक संघ पर साधा निशाना


Click it and Unblock the Notifications