सूर्यकुमार यादव के विवादित कैच पर विराट कोहली का तंज, कहां गई खेल भावना?

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चौथे टी-20 मुकाबले में सॉफ्ट सिग्नल को लेकर खड़े हुए विवाद पर चुटकी ली है। कोहली ने कहा कि अगर भारत ने भी यही दावा विदेश में खेलते वक्त किया होता तो कहा जाता कि खेल भावना के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। दरअसल चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड के डेविड मलान ने सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा था। मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के इस कैच पर ऑनफील्ड अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल आउट देते हुए इसे तीसरे अंपायर को रेफर किया था। डेविड मलान ने कैच लेने के बाद दावा किया था कि उन्होंने यह कैच पकड़ा है और इंग्लैंड की टीम ने विकेट लेने का जश्न मनाया था। लेकिन रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद जमीन से छू गई थी।

विराट ने कसा तंज
दरअसल ऑनफील्ड अंपायर ने कैच को सॉफ्ट सिग्नल सही देते हुए सूर्यकुमार को आउट करार दिया था। तीसरे अंपायर ने कंन्क्लुसिव इविडेंस नहीं होने की वजह से साफ्ट सिग्नल के आधार पर सूर्यकुमार को आउट करार दिया था। वनडे मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने सॉफ्ट सिग्नल पर सवाल खड़ा किया। विराट ने कहा कि हमे एक और बात पर ध्यान देने की जरूरत है आखिर फील्डिंग टीम कैच पकड़ने के बाद कैसी प्रतिक्रिया देती है। आपको फिर से सॉफ्ट सिग्नल को देखने की जरूरत है, आखिर खेल की आत्मा क्या है और इसको लेकर गाइडलाइन क्या कहती है।

तब स्पिरिट ऑफ द गेम की बात होती
विराट कोहली ने कहा कि अगर इस तरह की चीज दूसरे देश में होती तो पूरी तरह से मामला अलग होता, स्पिरिट ऑफ द गेम की बात होती। यह गंभीर है मामला है जिसे देखने की जरूरत है। मैच में बहुत कुछ दांव पर होता है, बड़े टूर्नामेंट में इस तरह के फैसलो की जगह नहीं होनी चाहिए, लिहाजा इन कमियों को हमे देखने की जरूरत है। बता दें कि डेविड मलान का यह कैच विवाद का विषय बन गया था। कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इसपर सवाल खड़े किए थे कि आखिर कैसे इतनी दूर खड़ा अंपायर कैच को सॉफ्ट सिग्नल आउट दे सकता है। अगर ऐसा है तो तीसरे अंपायर की जरूरत क्या है।

अंपायर्स कॉल दुविधा पैदा करता है
कोहली ने कहा कि मैं लंबे समय से खेल रहा हूं उस वक्त डीआरएस नहीं था। अगर अंपायर ने अपना फैसला दे दिया है, फिर चाहे बल्लेबाज को पसंद हो या ना हो, फैसला कायम रहता है और ऐसा ही गेंदबाज के साथ भी होता है। मेरे खयाल से इस समय अंपायर कॉल काफी दुविधा पैदा कर रहा है। जब आप बल्लेबाज के तौर पर आउट होते हैं तो आप उम्मीद नहीं करते हैं कि गेंद 50 फीसदी से ज्यादा आपके विकेट पर लग रही होगी। ऐसे में जब गेंद स्टंप पर लगते हुए दिखती है गिल्लियां गिर जाती हैं। ऐसे में बेसिक क्रिकेट की जानकारी के लिहाज से इस मसले पर बहस नहीं होनी चाहिए। अगर गेंद स्टंप पर लग रही है तो आप आउट हैं, फिर चाहे आपको यह पसंद हो या ना हो। या तो गेंद स्टंप पर लगती है या नहीं लगती है।

Story first published: Monday, March 22, 2021, 18:15 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+