IPL में भी ओपनिंग करेंगे कप्तान कोहली, टीम इंडिया के लिए आगे भी करेंगे रोहित के साथ बैटिंग की शुरुआत
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की और दोनों ने बतौर सलामी बल्लेबाज जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी और टीम की बल्लेबाजी की मजबूत नींव रखी। रोहित शर्मा ने 34 गेंदों पर 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली तो रोहित शर्मा ने 52 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली पिछली तीन पारियों से नाबाद रहे हैं और लगातार तीन अर्धशतक लगाए हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 225 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 188 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने मैच को 36 रनों से जीत लिया।

टीम की तारीफ
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि यह हमारे लिए जबरदस्त मैच था. हमने विपक्ष को पूरी तरह से पीछे छोड़ा, मैदान में इतनी ओस के बाद भी पिछले मैच की तरह हमने अपने स्कोर को बचाया। टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कोहली ने कहा कि भुवी की वापसी और इस तरह की गेंदबाजी। अभी भी जस्सी को वापस आना है, बहुत ज्यादा निगेटिव नहीं है टीम में। पंत ने सीरीज में काफी परिपक्वता दिखाई है। शार्दुल ठाकुर का आत्मविश्वास इस सीरीज में और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में जबरदस्त था। गेंद से वह अपनी क्षमता पर भरोसा करते हैं, वह एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। वो बैट से रन भी बनाते हैं।

बैटिंग में गहराई
टीम की जी में रोहित शर्मा का बड़ा योगदान था, उन्होंने 34 गेंदों पर 64 रनों की आतिशी पारी खेली। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाए तो हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 224 रन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई। टीम की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा कि ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, इसे बाद भी हमने 225 रन का स्कोर खड़ा किया, यह हमारी बल्लेबाजी की गहराई को दर्शाता है। आज रोहित और मैंने सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की। हम जानते थे कि हम एक दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं। अगर एक धीरे खेलता है तो दूसरा तेजी से बल्लेबाजी कर सकता है। आज रोहित शर्मा अपने क्लासिक अंदाज में दिखे। उसके बाद सूर्यकुमार ने नंबर 3 पर आकर स्कोर को और आगे बढाया और हार्दिक ने जबरदस्त तरह से फिनिश किया।

आगे भी करेंगे सलामी बल्लेबाजी
इस पूरी सीरीज में टीम इंडिया सलामी बल्लेबाजी की मुश्किल से जूझती रही। चार मैचों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल बुरी तरह से फेल रहे। एक मैच में ईशान किशन ने सलामी बल्लेबाजी की तो एक में शिखर धवन। जबकि दो मैचों में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। लेकिन जिस तरह से पांचवे टी-20 मैच में विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई उसके बाद टीम को एक बेहतरीन सलामी जोड़ी रोहित-विराट के रूप में मिली है। मैच के बाद विराट कोहली ने इस बात की पुष्टि की कि वो आगे भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आईपीएल में भी में सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करूंगा। मैंने पहले भी अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी की है। हमारे पास मजबूत मध्य क्रम है, आगे भी मैं जरूर रोहित शर्मा के साथ टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी करूंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
