For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल को महान बल्लेबाज बनाने में विराट कोहली की बड़ी भूमिका: सहवाग

पुणे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल के बेहतरीन करियर के पीछ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को श्रेय दिया है। सहवाग ने कहा कि केएल राहुल को एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर निखारने में विराट कोहली की खास भूमिका है। बता दें कि केएल राहुल टी-20 सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे लगातार चार पारियों में वह फेल रहे थे लेकिन वनडे सीरीज में पिछले दोनों ही मैचों में केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। पहले मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली। दो मैचों में केएल राहुल ने 170 रन बनाए हैं।

11वें नंबर पर भी बैटिंग कर सकते हैं

11वें नंबर पर भी बैटिंग कर सकते हैं

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी ने केएल राहुल को मैच की स्थिति के अनुसार अपना खेल बदलने का हुनर सिखाया। विराट कोहली को केएल राहुल पर भरोसा है कि वह कि वह अलग-अलग पोजीशन पर प्रदर्शन कर सकते हैं। सहवाग ने कहा कि केएल राहुल ने तकरीबन हर स्लॉट पर बल्लेबाजी की है, वह कप्तान के पसंदीदा बल्लेबाज है, ही वजह है कि उन्होंने उन्हें हर पोजीशन पर एडजस्ट करने की कोशिश की है। यह जरूरी भी है क्योंकि जब नया खिलाड़ी टीम में आता है तो उनकी प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए यह जरूरी है।

कप्तान को केएल पर भरोसा

कप्तान को केएल पर भरोसा

सहवाग ने कहा कि अगर आप केएल राहुल को 11वें नंबर पर भी बल्लेबाजी के लिए भेजे तो आपको उन्हें यह भरोसा देना होगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल को महान बल्लेबाज बनाने में अहम योगदान दिया है। जब सलामी बल्लेबाज बैटिंग के लिए आए तो इसके पीछे का मुख्य विचार यह था कि शुरुआत के 10 ओवर में अधिक से अधिक रन बनाए जाएं। लिहाजा आपके पास कम समय होता है, जब भी मैं इनिंग की शुरुआत करता था तो मैं ये सोचता था कि क्या 10 ओवर में मैं तेज रन बना सकता हूं और पॉवरप्ले का अधिक से अधिक लाभ उठा सकता हूं।

वनडे सीरीज में जबरदस्त वापसी

वनडे सीरीज में जबरदस्त वापसी

बता दें कि टी-20 सीरीज में केएल राहुल अच्छा नहीं कर सके थे, सीरीज में वह अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। 4 टी-20 मैचों में केएल दो बार शून्य पर आउट हो गए, एक पारी में वह 15 रन बना सके और उन्होंने चार मैचों में 3.75 के औसत से रन बनाए। लेकिन वनडे मुकाबलों में वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। पहले मैच में केएल ने 62 रनों की पारी खेली जबकि दूसरे मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली। 36 टेस्ट मैच, 49 टी-20 और 27 वनडे में केएल राहुल ने 5000 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में केएल राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 10:13 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+