IND vs ENG: लक्ष्मण ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों आसान नहीं होगी इंग्लैंड में विराट सेना की जीत
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने में अब कुछ ही दिन रह गये हैं और इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे चरण का भी आगाज हो जायेगा। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये एडिशन में प्वाइंट सिस्टम को लेकर भी बदलाव किया गया है और प्रति मैच 12 प्वाइंटस दिये जायेंगे। इसको लेकर जहां भारतीय टीम तैयारियों में लगी हुई है तो वहीं पर क्रिकेट विशेषज्ञ भी सीरीज को लेकर अपनी राय देते नजर आ रहे हैं, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी शामिल है।
वीवीएस लक्ष्मण ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे चरण में विराट सेना के लिये दूसरी सबसे मुश्किल चुनौती बताया है। उनका मानना है कि भारतीय टीम चाहेगी कि पिछले 3 दौरों में उनके साथ जो हुआ है वो दोबारा न हो।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न को हुआ कोरोना, पॉजिटिव आने के बाद हुए सेल्फ आइसोलेट
उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिये एक कॉलम में लिखा,'विदेशी सरजमीं पर किसी भी टीम के लिये टेस्ट क्रिकेट में जीत हासिल करना चुनौती होती है लेकिन भारतीय टीम के लिये इंग्लैंड की सरजमीं पर सीरीज जीतना सबसे ब़ड़ी चुनौती होने वाला है। विराट कोहली और रवि शास्त्री को इस बात का ध्यान रखना होगा कि साल 2007 के बाद से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं जीता है लेकिन इस बार कोशिश होनी चाहिये कि ट्रेंड में बदलाव किया जा सके। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के पास जिस तरह के संसाधन हैं उनका इस बार जीत हासिल करना गलत नहीं है।'
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने साल 2007 में आखिरी बार टेस्ट सीरीज जीती थी जिसके बाद वह जितनी बार इंग्लैंड दौरे पर पहुंचा है उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में लक्ष्मण का मानना है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे एडिशन में इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिये सबसे बड़ी परीक्षा साबित होने वाला है।
उन्होंने कहा,'डब्ल्यूटीसी के नये संस्करण में यह इंग्लैंड दौरा भारतीय टीम के लिये अग्नि परीक्षा साबित होगी। पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम में पहले जैसी बात नहीं रही है। भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में उनकी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिये इस साल के अंत में उनकी सरजमीं पर होने वाली सीरीज में जीतते हुए नजर आते हैं, हालांकि इंग्लैंड में एक अच्छा प्रदर्शन उनके आत्म-विश्वास में बढ़ोतरी कर देगा और उनके लिये यह चमत्कार होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
