For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड 205 पर ऑल आउट, वीवीएस लक्ष्मण बोले, अब पिच की नहीं खराब बल्लेबाजी की बात होनी चाहिए

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। लेकिन इंग्लैंड की टीम महज 205 रन के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि अब पिच के बारे में नहीं बल्कि बल्लेबाजी में खामी की बात जरूर होनी चाहिए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब बल्लेबाजी की। लक्ष्मण ने कहा कि इस मैच में विकेट पाटा है, शुरुआती एक घंटे में कुछ नमी जरूर थी, लेकिन इसके बाद पिच बिल्कुल पाटा थी और इसमे रन बनाए जा सकते थे। लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की।

वहीं भारतीय रणनीति के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि पिच काफी अच्छी है, लिहाजा मैं उम्मीद करता हूं कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री आपस में बात करेंगे कि क्या पिच पर दो दिन बल्लेबाजी की जा सकती है। अगर भारतीय टीम दो दिन बल्लेबाजी करती है तो यह काफी अच्छा होगा, अगर हम दो दिन बल्लेबाजी करते हैं तो 500 रन बना सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज इस पिच पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

वहीं भारत की पहली पारी की बात करें तो शुभणन गिल एक बार फिर से खाता खोले बिना जिमी एंडर्सन की गेंद पर पगबधा आउट हो गए और भारत ने बिना किसी रन के पहला विकेट गंवा दिया। अहम बात यह है कि भारत की पहली पारी से पहले वीवीएस लक्ष्मण की गिल को सलाह थी कि वह अपनी गलतियों से सीखे और लंबी पारी खेलें। भारत की पहली पारी से पहले लक्ष्मण ने कहा कि शुभमन गिल बहुत जल्दी सीखते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि जो गलती वो कर रहे हैं वह उसे सुधारेंगे। उन्हें जबरदस्त स्टार्ट मिल रहा है लेकिन उसे कंवर्ट नहीं कर रहे हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि शुभमन गिल खराब शॉट खेलकर नहीं आउट होंगे।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 16:12 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+