आईपीएल ने मीडिया के साथ विवाद सुलझाया
मुंबई, 17 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने टीवी समाचार चैनलों की संस्था न्यूज ब्राडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के साथ यहां हुई बैठक में अपने हाई प्रोफाइल ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट की कवरेज का मुद्दा सुलझा लिया है।
आईपीएल के करीबी सूत्रों नेबताया कि सभी लंबित विवाद सुलझा लिये गये हैं और यह बैठक सफल रही। आईपीएल मैचों की क्लिप दिखाने के लिए मांगी जा रही कीमत से टीवी चैनल नाखुश थे और उनका मानना था कि यह काफी अधिक है।
चैनलों ने बेंगलूर में कल से शुरू हो रहे इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी। एनबीए के प्रतिनिधियों ने कल रात इस विवादास्पद मुद्दे पर आईपीएल आयुक्त ललित मोदी और टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार रखने वाले सोनी टेलीविजन के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
टीवी चैनल सोनी नेटवर्क को विशेष अधिकार दिये जाने का विरोध कर रहे थे और एनबीए ने मोदी को एक पत्र लिखा जिसके बाद कल देर रात सभी पक्षों के बीच बैठक हुई।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications