सन्यास लूँगा तो बता दूँगा: कुंबले
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लगाया है पर कहा है कि बंगलौर में ये उनका आख़िरी टेस्ट होगा. अनिल कुंबले नौ अक्तूबर से बंगलौर में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये पूछे जाने पर कि सौरभ के बाद क्या वे भी सन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं, अनिल कुंबले ने कहा, "मैं हाँ या ना कुछ भी नहीं कहूँगा. जब मैं अपनी अंतिम श्रृंखला खेलूँगा तो आपको बता दूँगा."
उन्होंने कहा कि यह इन खिलाड़ियों को ही तय करने देना चाहिए कि वे कब सन्यास लेना चाहते हैं. संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह स्वीकार किया कि बंगलौर के मैदान पर यह उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा.
अनिल कुंबले के सन्यास को लेकर अटकले उस समय लगाई जाने लगीं जब उन्होंने कुछ अख़बारों में लिखे अपने कॉलम में कहा कि अस्ट्रेलिया के साथ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरिज़ के तहत बंगलौर में होने वाला टेस्ट उस मैदान पर उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा.
सौरभ गांगुली की ओर से मंगलवार को किए गए सन्यास की घोषणा के बाद से अनिल कुंबले के भी सन्यास लेने की अटकले लगाई जाने लगी थीं.
अनिल कुंबले ने पहले ही एक दिवसीय क्रिकेट से सन्यास ले रखा है. वह मीडिया में वरिष्ठ खिलाड़ियों के सन्यास लेने को लेकर लगाई जा रही अटकलों से नाराज़ हैं. पिछले हफ़्ते अनिल कुंबले ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वे वरिष्ठ खिलाड़ियों की आलोचना करते समय थोड़ा ज़िम्मेदारी दिखाएँ.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये पूछे जाने पर कि सौरभ के बाद क्या वे भी सन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं, अनिल कुंबले ने कहा, "मैं हाँ या ना कुछ भी नहीं कहूँगा. जब मैं अपनी अंतिम श्रृंखला खेलूँगा तो आपको बता दूँगा."
उन्होंने कहा कि यह इन खिलाड़ियों को ही तय करने देना चाहिए कि वे कब सन्यास लेना चाहते हैं. संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह स्वीकार किया कि बंगलौर के मैदान पर यह उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा.
| |
सौरभ गांगुली की ओर से मंगलवार को किए गए सन्यास की घोषणा के बाद से अनिल कुंबले के भी सन्यास लेने की अटकले लगाई जाने लगी थीं.
अनिल कुंबले ने पहले ही एक दिवसीय क्रिकेट से सन्यास ले रखा है. वह मीडिया में वरिष्ठ खिलाड़ियों के सन्यास लेने को लेकर लगाई जा रही अटकलों से नाराज़ हैं. पिछले हफ़्ते अनिल कुंबले ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वे वरिष्ठ खिलाड़ियों की आलोचना करते समय थोड़ा ज़िम्मेदारी दिखाएँ.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
