विश्वकप में सचिन की नई पारी: क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में टीवी पर दिखेंगे

नई दिल्ली। एक तरफ जहां दिल्ली चुनावों में बीजेपी ने किरण बेदी को सीएम प्रत्याशी बनाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है तो वहीं विश्वकप से पहले न्यूज चैनल आज तक ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेला है। जी हां अब आपको आपके भारत रत्न सचिन तेंदुलकर क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में न्यूज चैनल पर दिखायी देंगे।

रिटायरमेंट के बाद सचिन की यह नई पारी है और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि सचिन एक क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका करने जा रहे हैं। निश्चित तौर पर सचिन के इस रूप को देखने के लिए उनके दर्शक शिद्दत से प्रतिक्षा कर रहे हैं जिसके कारण विश्वकप का मजा दोगुना हो जायेगा। वैसे यहां आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर आईसीसी विश्वकप 2015 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

मालूम हो कि इस बार के विश्वकप में सचिन को पिच पर नहीं देखना उन लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा है जिन्होंने अभी तक जितने भी विश्वकप देखे हैं उनमें सचिन मौजूद थे।लेकिन पिच के बाहर विश्वकप मैचों में एक्सपर्ट के रूप में सचिन का दिखना निश्चित तौर पर इन लोगों के लिए जरूर सकून भरा और रोमांचक होगा। यहां आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर को जल्दी किसी मैच या खिलाड़ी पर टिप्पणी करते हुए देखा नहीं जाता है ऐसे में शतकवीर का क्रिकेट एक्सपर्ट बनना अपने आप में ही काफी खास बात है।

Story first published: Saturday, February 7, 2015, 12:15 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+