For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs Ireland 2nd T20I Preview: बदलाव के साथ सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

डबलिन। पहले टी20 मैच में आयरलैंड को 76 रनों से एकतरफा मुकाबले में हारने वाली भारती टीम शुक्रवार को दूसरे टी20 में जब भिड़ेगी तो उसकी निगाहें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। दूसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे से शुरू होगा। पहले टी20 मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा की तूफानी पारी के चलते भारतीय टीम ने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा जिसे आयरलैंड की टीम हासिल नहीं कर पाई।

पहले मैच में भारत को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई थी। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को बड़ा स्कोर प्रदान किया जिसके बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को विकेट पर पैर जमाने का मौका नहीं दिया। जैसा कि पहले ही कहा जा चुका है कि भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी तैयारियों को जांच रही है। जिसके चलते टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टी-20 मैच में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी ताकि इंग्लैंड के खिलाफ चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए सभी को पिच का अंदाजा हो जाए।

भारत ने रोहित और धवन को दौरे के पहले सीमित ओवर चरण के लिए सलामी जोड़ी के पहले पसंदीदा विकल्प में चुना। इससे पुष्टि हो गई कि जब भी मौका मिला तो राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे और यह बहुत जल्द अगले मैच में भी हा सकता है। खुद कोहली ने पहले मैच के बाद कहा था कि अगले मैच में वे बदलाव करेंगे। हालांकि कोहली की प्रतिक्रिया से यह अंदाजा नहीं लगता कि भारत गेंदबाजी आक्रमण में भी बड़े बदलाव करेगा या नहीं।

भारत को इस बात से फायदा होगा कि दूसरे टी-20 मैच की पिच के भी उसी तरह की होने की उम्मीद है जैसी पहले टी-20 की थी। कुलदीप और चहल पिच से लाभ उठाने में सफल रहे और आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन ने तो यहां तक कहा कि वे पहले गेंदबाजी करते या फिर बाद में, कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि आखिरी मैच में टीम इंडिया अपने मसलमैन उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल को मौका दे सकते हैं। उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल बेहतर करने को बेताब हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि टीम प्रबंधन भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को बाहर करने के लिए बिलकुल तैयार नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम किसी भी तरह भारत को कंपटीशन नहीं दे पाई। हालांकि दूसरे मैच में वे भी खास तैयारी से उतरेंगे। आयरलैंड को अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाना होगा। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब रही थी। आयरलैंड के लिए अच्छी बात है कि जेम्स शेनॉन फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उन्होंने फिफ्टी लगाई थी। उन्होंने तेज तर्रार 35 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज दूसरे छोर पर खड़ा नहीं रह सका था।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 19:22 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+