For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Women's T20 World Cup: भारत ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल मे किया प्रवेश

गुयाना। महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइल में जगह बना ली हैं। मिताली राज और स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने आयरलैंड के सामने 20 ऑवर में 146 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसके बाद आयरलैंड की टीम 93 रन ही बना सकी। इस टूर्नामेंट में भारत की यह तीसरी जीत है, इससे पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को हराया था। 2010 के बाद यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।


विश्व कप के ग्रुप बी मैच में टॉस जीतने के बाद आयरलैंड की टीम ने भारत को बैटिंग का न्योता दिया। भारत की तरफ से मिताली और मंधाना ने ऑपनिंग की और पहले विकेट के लिए शानदार 67 रन जोड़े। मिताली राज ने शानदार 51 रनों की पारी खेलकर अपना करियर की 17वां अर्द्धशतक जड़ा। मंधाना ने 33, जेम्मिमाह ने 18 और दीप्ती शर्मा ने फटाफट 11 रन जोड़कर भारत का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया।

भारत के 146 का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम पस्त नजर आयी। राधा यादव ने 25 रन देकर तीन विकेट, दीप्ती शर्मा ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत की सबसे शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, उन्होंने 4 ऑवर में सिर्फ 10 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

फाइनल में पहुंचने के लिए भारत का अब अगला मुकाबला शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। जबरदस्त फॉर्म में दिख रही दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है।

Story first published: Friday, November 16, 2018, 1:13 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+