For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

India vs Ireland Ist T20I Preview: आयरलैंड के खिलाफ जीत से आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया

डबलिन। भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को डबलिन में भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम पहले इंग्लैंड पहुंची थी। वहीं टीम ने दो दिन तक अभ्यास भी किया है। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ इस मैच से टीम इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी करेगी जो इस सीरीज के तुरंत बाद शुरू होगा। इंग्लैंड की कड़ी चुनौती को देखते हुए भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच की तैयारियों और अभ्यास के लिए लंदन में ही रूकी रही। टीम ने शनिवार को यहां पहुंचने के बाद मर्चेंट्स ट्रेलर स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। आपको बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम इंडिया की नजर आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ पहले नंबर पर जगह बनाने की रहेगी।

दरअसल 123 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद टीम इंडिया को विराट कोहली की कप्तानी में कुल पांच टी20 मैच (2-आयरलैंड, 3-इंग्लैंड) खेलने हैं। अगर भारतीय टीम सारे पांच मैच जीत लेती है तो वो 127 अंक हासिल कर ऑस्ट्रेलिया (126) को पीछे छोड़ सकेगी। लेकिन टीम इंडिया के नंबर एक पर पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे को ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को हराना होगा। गौरतलब है कि 131 अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज खेलनी हैं।

आयरलैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो इंग्लैंड की कड़ी चुनौती को देखते हुए भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच की तैयारियों और अभ्यास के लिए लंदन में ही रूकी रही। खबरों की मानें तो अभ्यास सत्र के लिए खिलाड़ियों को तीन समूहों में बांटा गया। उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार के साथ हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों का नेतृत्व किया, जबकि कुछ अन्य ने फील्डिंग अभ्यास किया। बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले अभ्यास किया। कप्तान विराट कोहली और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने अगल - बगल के नेट पर स्पिन और तेज गेंदबाजों खिलाफ एक साथ बल्लेबाजी की।

आपको बता दें कि केएल राहुल टी-20 टीम के नियमित सदस्य हैं। हालांकि अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मौका मिलता है तो वे जरूर अपनी दावेदारी पक्की करने उतरेंगे। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वनडे टीम में अजिंक्य रहाणे के न होने से 12 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के दावेदार होंगे। हालांकि विराट कोहली के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना बेहद मुश्किल होगा। क्योंकि अगर अंतिम एकादश में राहुल को मौका दिया जाता है तो सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के बीच काफी जद्दोजहद होगी। रैना का इस्तेमाल टीम के छठे गेंदबाज के तौर पर भी कर सकती है। जिससे उनका खेलना भी लगभग पक्का माना जा रहा है।

गेंदबाजी में कोहली दोनों रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि तेज गेंदबाजी में टीम के लिए थोड़ी चिंता का सबब है। बुमराह और भुवनेश्वर पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी क्योंकि यादव ने लंबे समय के बाद टी 20 टीम में वापसी की है और सिद्धार्थ कौल ने इस प्रारूप में डेब्यू नहीं किया है। हालांकि आईपीएल में अपनी गेंदबाजी के दम पर इंडिया में जगह पाने वाले कौल को भी मौका दिया जा सकता है।

भले ही आयरलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी हो लेकिन आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन को भारत के खिलाफ खेलने का अनुभव है। इसके अलावा पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और ऑलराउंडर केविन ओ ' ब्रायन को भारतीय टीम के खिलाफ टी -20 खेलने का अनुभव है। इस मैच में भारत के पंजाब में जन्में आयरलैंड के 31 वर्षीय ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह पर भी सब की नजरें होंगी। कहा जा रहा है कि सिमरनजीत को भारतीय टीम की कमजोरी मालूम है। खैर अब ये तो वक्त ही बताएगा।

समयः रात 8 बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार)

कहां देखेंः SONY SIX, SONY TEN 3

Story first published: Tuesday, June 26, 2018, 19:27 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+