For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC women World T20,Preview: सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के मकसद से उतरेगी 'बेटियां'

नई दिल्ली। विंडीज में खेले जा रहे टी20 महिला विश्वकप में गुरूवार को भारत का मुकाबला आयरलैंड से होगा।आयरलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला विश्व टी20 के ग्रुप बी लीग मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में भारत उतरेगा। इस विश्व कप में अबतक का प्रदर्शन देखें तो भारत ने अब तक अपने शुरुआती मैच में जीत हासिल कर अजेय बना हुआ है। वहीं आयरलैंड की बात करें तो आयरलैंड को आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रोविडेंस में पहले मैच में शतक के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था। और अब इसी मैदान पर भारत को आयरलैंड से भिड़ना है। भारत ने अपने दूसरे लीग मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी।

गेंदबाजी विभाग में ऑफ स्पिनर दयालन हेमलता और लेग स्पिनर पूनम यादव ने अब तक 10 विकेट चटकाकर शानदार प्रदर्शन किया है। टीम की तेज गेंदबाज भी आगामी मैचों में अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगी। आयरलैंड को भारत से कम आंका जा रहा है लेकिन हरमनप्रीत कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी और टीम पर शुरू से दबाव बनाने की कोशिश करेंगी।

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, दयालन हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्रकार और अरुणधति रेड्डी।

आयरलैंड: लारा डेलानी (कप्तान), किम गार्थ, सेसेलिया जायस, शाउना कावानाग, एमी कीनली, गैबी लुइस, लारा मारिट्ज, कायरा मेटकाफ, लूसी ओरीली, क्लेस्टे राक, एमियर रिचर्डसन, क्लेयर शेलिंगटन, रेबेका स्टोकेल और मैरी वालड्रोन।

भारत में कितने बजे देख सकेंगे मैच ?

भारत और आयरलैंड के बीच ये मुकाबला गुरुवार को भारतीय समय के मुताबिक रात 20.30 बजे शुरू होगा।

- टीवी पर कहां देख सकेंगे ये मैच ?

भारत और आयरलैंड के बीच क्रिकेट मैच आप स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स HD 1 पर देख सकेंगे।

- ऑनलाइन कहां देख सकेंगे ये मैच ?

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप ये मैच Hotstar पर देख सकते हैं।

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 15:53 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+