Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

7 साल बाद अपनी जमीं पर खेले दिनेश कार्तिक, इस खिलाड़ी की जगह ली

मुंबई। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया। ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से हराने के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत से आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी थी। जी हां, दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में वापसी की।

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने पूरे सात साल बाद अपनी जमीं पर क्रिकेट खेला है। कार्तिक ने 7 साल बाद अपने देश में कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिला है। कार्तिक ने आखिरी बार भारत में कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच 27 फरवरी, साल 2010 को खेला था। हालांकि इस बीच उन्हें 15 सदस्यीय टीम में चुना जाता रहा है। लेकिन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा पहली बार बनाया गया। कार्तिक ने आखिरी बार अपने देश में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था और उस मैच में भारत को 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और कार्तिक ने उस मैच में ओपनिंग करते हुए (11) रनों की पारी खेली थी।

आईपीएल के इस धाकड़ बल्लेबाज का घरेलू रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दिनेश कार्तिक के भारत में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत में कुल 16 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.50 की औसत से 292 रन बनाए हैं। बता दें कि दिनेश कार्तिक ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल शतक नहीं लगाया है। उनका बेस्ट 79 है। गौरतलब है कि कार्तिक को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में मनीष पांडे की जगह चुना गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था।

हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी कार्तिक को मनीष पांडे की जगह प्लेइंग इलेवन में रखा है। कार्तिक एक बार फिर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और मात्र 47 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 37 रन ही बना सके। हालांकि उन्होंने लड़खड़ाती भारतीय पारी को कोहली के साथ मिलकर संभाला।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+