Video: जो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नहीं कर पाए वो इस 14 साल के बॉल ब्वॉय ने कर दिखाया
मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से हराने के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत से आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरी थी लेकिन भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि भारत की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गई। अपना 200वां वनडे मैच खेल रहे विराट कोहली ने एक बार फिर से लड़खड़ाती भारतीय पारी को एक छोर से संभाले रखा। कोहली की पारी के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो बहुत कम देखने को मिलता है।
दरअसल भारतीय पारी का 25वां ओवर एडम मिल्ने कराने आए। मिल्ने की पहली ही गेंद पर कोहली ने लॉन्ग ऑन पर शानदार छक्का मारा। कोहली के इस छक्के को किसी न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने नहीं बल्कि बाउंड्री के पीछे खड़े एक बॉल ब्वॉय ने एक हांथ से पकड़ लिया। बाउंड्री से सटकर बैठे इस बॉल ब्वॉय ने इतनी फुर्ती से कैच लपका की सभी खड़े होकर तालियां बजाते दिखे। इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
