For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धर्मशाला वनडे: जीत के साथ ही टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, धोनी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त शुरूआत करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने छक्का लगाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी।

टीम इंडिया ने नाम रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच लिया। दरअसल धर्मशाला के मैदान में उतरते ही टीम इंडिया क्रिकेट के इतिहास में पहली टीम बन गई जिसने 900 वनडे खेले हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने साल 1974 में अपना पहला वनडे मैच खेला था, जिसके बाद टीम ने 899 मैच खेले। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलकर टीम इंडिया ने 900 वनडे का रिकॉर्ड बना लिया।

बतौर कप्तान धोनी का नया रिकॉर्ड

टीम इंडिया के बाद सबसे ज़्यादा वनडे खेलने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है। उन्‍होंने अब तक 888 वनडे खेले है, जबकि तीसरे नंबर पर पाकिस्तान का नाम है। पाक टीम ने अब तक 547 वनडे मैच खेले हैं।

जहां टीम इंडिया ने इतिहास रचा तो वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान धोनी ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं , जिन्होंने टीम इंडिया के लिए उसके 700वें, 800वें और 900वें मुकाबले में कप्तानी की है।

न्यूजीलैंड की हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। विराट कोहली ने 85 रनों की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 43.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए।वहीं 190 रनों की पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 33.1 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर 194 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। हार्दिय पांडया ने 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+