धर्मशाला। धर्मशाला के मैदान में आज भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टॉम लाथम और टिम साउदी की शानदार हाफ सेन्चुरी की मदद से न्यूजीलैंड ने ODI सीरीज के पहले मैच में भारत को जीत के लिए 191 रन का टारगेट दिया है। भारत की ओर से अमित मिश्रा और वनडे डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट लिए।
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली, जबकि लंबे समय के बाद वापसी करते हुए टिम साउदी (55) ने भी अहम योगदान दिया। हालांकि इन्हीं दोनों बल्लेबाजों के कारण ही न्यूजीलैंड एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंच पाया वरना एक समय स्थिति ऐसी थी जब मेहमान टीम के 7 खिलाड़ी 67 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।
आज इंडिया टीम के कैप्टन धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन उनके इस फैसले को पूरी तरह से भारतीय बॉलरों ने सही ठहराया और उनकी घातक गेंदबाजी के बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43.5 ओवर में 190 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या और अमित मिश्रा ने तीन-तीन जबकि उमेश यादव और केदार जाधव ने दो-दो विकेट हासिल किए।