For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ, 1st ODI, Preview: दमदार न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया अब कंगारूओं के पड़ोसी देश न्यूजीलैंड में पहुंच चुकी है। यहां भी भारत के पास हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे लेकिन भारत जीत का प्रबल दावेदार है। हालांकि अपने घर में कीवी टीम बहुत मजबूत है और ऑस्ट्रलिया की अपेक्षा कहीं ज्यादा संतुलित है। उसके पास रॉस टेलर और केन विलियम्सन जैसे दिग्गज हैं तो गेंदबाजी में भी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। यह पांच मैचों की सीरीज है। भारत के लिए सबसे बड़ी राहत की बात महेंद्र सिंह धोनी का वापस फार्म में लौटना है। पहला मैच नेपियर में 23 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत की टीम वर्तमान में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर है और फार्म में है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। भारत का टॉप आर्डर इस समय अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और महेंद्र सिंह धोनी का फार्म में लौटना बोनस की तरह है। जबकि शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित-शिखर की जोड़ी के अलावा कप्तान विराट कोहली पर होगी। रोहित शर्मा शानदार फार्म में हैं, 2009 में अपने पहले न्यूजीलैंड दौरे का आगाज करने वाले यह 'हिटमैन' पांच सीरीज में कीवी टीम से भिड़ चुका है। तीन बार घर में और दो बार घर से बाहर। इस दौरान रोहित ने 16 पारियां खेली हैं और केवल 35 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 533 रन बनाए हैं। यह आंकड़ा रोहित जैसे बल्लेबाज के लिहाज से एवरेज ही कहा जाएगा।

लेकिन धोनी का रिकॉर्ड कीवी देश में शानदार है। धोनी ने अब तक कीवी देश में कुल 10 वन डे पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 90.16 के औसत से कुल 541 रन बनाए हैं। ये आंकड़े उनके करियर औसत से कही ज्यादा बेहतर हैं। धोनी का औसत एक दिनी मैचों में 50.81 है। जबकि भारत के मध्यक्रम में केदार जाधव और दिनेश कार्तिक अलग-अलग मैचों में मैच फिनिश करने वाली पारियां खेल चुके हैं। केएल राहुल की जगह पर इस दौरे के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल को शामिल किया गया है। उनको मौका मिलेगा या नहीं यह अंतिम टीम संयोजन से ही पता चलेगा। इसके अलावा भारत के स्पिन डिपार्टमेंट के भी हौसले बुलंद हैं। कुलदीप-चहल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चहल ने तो मेलबर्न में हुई अंतिम मैच में करियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर-शमी की जोड़ी भी प्रभावित कर रही है। हालांकि अन्य युवा गेंदबाज मोहम्मद खलील और सिराज अभी तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

जहां तक कीवी टीम की बात है तो यह एक संतुलित टीम है। टीम के पास केन विलियमसन और रॉस टेलर के रूप में कुछ वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज मौजूद हैं। खासकर टेलर की वर्तमान फार्म काफी प्रचंड रही है। वे साल 2018 में कोहली के बाद वनडे औसत (92) के मामले नबंर दो पर रहे थे। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम सफलतापूर्वक श्रीलंका का सामना कर चुकी है। जहां तक आंकड़ों की बात है तो ये भारत के पक्ष में नहीं हैं। भारत ने कीवियों की धरती पर अब तक 35 वनडे मैच खेले हैं और उनमें से उसको केवल 10 में ही जीत मिली है। भारत को धोनी की कप्तानी में आखिरी बार न्यूजीलैंड में तब सीरीज जीत मिली थी जब उसने 2009-10 के टूर में 3-1 से जीत हासिल की थी। जबकि भारत का पिछला दौरा निराशाजनक रहा था। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हार पाई थी जबकि एक मैच टाई रहा था। हालांकि इस बार की टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में बुलंद हौसले वाली है और कोई आश्चर्य नहीं होगा कि सीरीज का नतीजा भारत के पक्ष में आ जाए।

मैच भारतीय समय के हिसाब से सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो जाएगा। दोनों टीमे इस प्रकार हैं-

भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, यजुवेद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक, खलील अहमद, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड- केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रैसवेल, कॉलिन डी ग्रेंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, हैनरी निकोलस, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रॉस टेलर, मिचेल सैंटनर

Story first published: Tuesday, January 22, 2019, 15:49 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+