For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: जब राहुल ने लगाया पहला छक्का तो जानें पास जाकर क्या बोले थे श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान हैमिल्टन में खेले गये पहले मैच में विराट सेना को 347 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। टी20 में कीवी टीम का क्लीन स्वीप करने के बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में उसे मुंह की खानी पड़ी और न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से सीरीज में बढ़त बना चुकी है। भले ही पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और श्रेयस अय्यर के पहले शतक (103) और केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक (88) की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का खुलासा, ऋषभ पंत की सैलरी से भी कम पैसा बचा है पीसीबी के पास

पिछले कुछ समय से केएल राहुल काफी शानदार फॉर्म में है। सेडन पार्क में आते ही ताबड़तोड़ खेल दिखाया और छक्का लगाया। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने इस बात का खुलासा किया कि जब राहुल ने पहला छक्का लगाया तो उन्होंने उनके पास जाकर क्या कहा था।

और पढ़ें: SA vs ENG: तेंबा बावुमा का दावा, काले रंग के चलते करियर में झेलना पड़ा नुकसान

अय्यर ने बताया कि पिच पर राहुल से क्या हुई थी बातचीत

अय्यर ने बताया कि पिच पर राहुल से क्या हुई थी बातचीत

बुधवार को सेडन पार्क में खेले गये मैच में विराट कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आये, केएल राहुल दूसरे छोर पर खड़े थे। केएल राहुल ने भी पारी का ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की। अय्यर ने बताया कि जैसे ही राहुल ने अपना पहला छक्का लगाया तो मुझे जाकर उससे पूछना पड़ा कि क्या आपको क्रिकेट बॉल इन दिनों फुटबॉल की तरह नजर आ रही है।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए अय्यर ने कहा, 'जब केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए और पहला छक्का लगाया, तो मैं उनके पास गया और कहा क्या आपको बॉल फुटबॉल जैसी नजर आ रही है, जिस पर उन्होंने सिर हिलाया और फिर जोर से हंसे। वो जबर्दस्त फॉर्म में हैं और एक बल्लेबाज के तौर पर उनसे सीखने के लिए मेरे पास काफी कुछ है।'

अय्यर ने खोला राहुल की शानदार पारी का राज

अय्यर ने खोला राहुल की शानदार पारी का राज

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल की तारीफ करते कहा कि वह अपनी हर पारी को प्लान करके खेलते हैं, यह उनसे सीखने लायक है। राहुल ने हैमिल्टन वनडे में 64 गेंद पर 88 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल थे।

अय्यर ने कहा, 'जिस तरह से वो अपनी पारी प्लान करते हैं और गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं, मैं ये सब उनसे सीखना चाहता हूं।'

अय्यर-राहुल पर भारी पड़ी लाथम-टेलर की पारी

अय्यर-राहुल पर भारी पड़ी लाथम-टेलर की पारी

भारत ने 50 ओवर में चार विकेट पर 347 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 103 और केएल राहुल ने 88 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 348 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस तरह से न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। रोस टेलर ने 84 गेंद पर नॉटआउट 109 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। इसके अलावा कप्तान टॉम लाथम ने 48 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 12:46 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+