डबल सेंचुरी वाले मैच में कोहली ने जड़ा सैकड़ा, जानिए विराट पारी के बारे में खास बातें

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। अपना 200वां वनडे खेल रहे विराट कोहली ने 111 गेंदों में धमाकेदार शतक जड़ा। ये कोहली का वनडे में 31वां शतक है। इसी के साथ कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पोटिंग ने 30 वनडे शतक बनाए थे। अब कोहली से आगे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 शतक हैं।

कोहली के शतक की खास बातेंः-

  • कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 200 वनडे में 31 शतक बनाए हैं।
  • कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दिग्गज रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पोटिंग ने 30 वनडे शतक बनाए थे। अब कोहली से आगे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 शतक हैं।
  • वानखेड़े ही वो मैदान है जहां भारत ने 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था।
  • पिछले 21 सालों से किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने इस मैदान पर शतक नहीं लगाया है।
  • विराट के पहले उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर ने 14 दिसंबर 1996 को मुंबई में खेले गए वनडे मुकाबले में बतौर कप्तान शतक जमाया था। उस वक्त विराट कोहली की उम्र महज 8 साल थी।
  • अब इस मैदान पर विराट ने शतक जड़ा है। जो 21 साल बाद किसी भारतीय का इस मैदान पर शतक है।

आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली इतिहास रच दिया। दरअसल कोहली का ये 200वां वनडे मैच है। आपको ये भी बता दें कि कोहली ने अपने पिछले 199 वनडे में जो हासिल किया है वह दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक हासिल नहीं कर सका है। कोहली ने इस बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Story first published: Sunday, October 22, 2017, 16:59 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+